नवजीवन बुलेटिन: संन्यास के कयासों के बीच धोनी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस और भंडारे का खाना खाते ही अस्पताल पहुंचे 20 बच्चे

महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार को शाम 7 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भंडारे का खाना खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। 4 बड़ी खबरें।

user

नवजीवन डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीक के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार को शाम 7 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

गुरुवार को भंडारे का खाना खान करीब 20 बच्चों की जान के लिए आफत बन गया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में इस खाने को खाते ही 20 बच्चे उल्टी दस्त का शिकार हो गए। जिसके बाद सभी को नज़दीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक़ संक्रमित खाना खाने की वजह से सभी बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को दूसरी बार राजनयिक मदद देने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने कहा कि कुलभूषण जाधव को दूसरी बार राजनयिक मदद नहीं मिलेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘आज लोकतंत्र खतरे में है। बेहद खतरनाक तरीके से जनादेश का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों और गांधी, पटेल, अंबेडकर जैसे नेताओं के सच्चे संदेशों का गलत इस्तेमाल कर वो अपना नापाक एजेंडा पूरा करना चाहते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर है। नुकसान बढ़ रहे हैं। सामान्य आत्मविश्वास हिल गया है और सरकार जो कुछ भी कर रही है वह बढ़ते नुकसान से ध्यान हटाने के लिए अभूतपूर्व प्रतिशोध की राजनीति में शामिल है।’

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia