वीडियो: भारत के सौर मिशन आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, इसरो ने साझा की अद्भुत तस्वीर

आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने एक सेल्फी ली है। इस सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं। यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है। इसरो ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है।

आपको बता दें, आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज की रोशनी, प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia