T20 World Cup: कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

रोहित शर्मा ने कहा कि वे (महेंद्र सिंह धोनी) एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे और देश के लिए बहुत कुछ किया। मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने हमारी सराहना की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। हर तरफ जीत की चर्चा हो रही है। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित शर्मा ने कहा, "वे (महेंद्र सिंह धोनी) एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे और देश के लिए बहुत कुछ किया। मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने हमारी सराहना की।"

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीर शेयर की और बैकग्राउंड में चक दे इंडिया गाना लगाया। धोनी ने कैप्शन में लिखा, "वर्ल्ड चैंपियंस 2024। मेरे दिल की धड़कनें बहुत बढ़ गई थी। आपने खुद को शांत रखने, खुद पर भरोसा रखने और जो करते आ रहे हो वही आपने किया। पूरी दुनिया में मौजूद सभी भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से वर्ल्ड कप घर लाने के लिए शुक्रिया। जन्मदिन के लिए इस अनमोल तोहफे के लिए धन्यवाद।"


भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को 7 रन से पराजित कर 17 साल के लंबे अंतराल के बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पहला टी 20 विश्व कप जीता था।

टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की चुनौती को 8 विकेट पर 169 रन पर थाम लिया। हार्दिक पांड्या ने 20 रन पर तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर एक पहुंचा दिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia