Paris Olympics: निशानेबाज स्वप्निल से बढ़ीं मेडल की उम्मीदें, आज इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की उम्मीद रहेगी।
पेरिस ओलंपिक खेलों का आज छठा दिन है। बुधवार को भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की उम्मीद रहेगी।
वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल बी में बेल्जियम से होगा। इसके अलावा मुक्केबाजी में निकहत जरीन महिला 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। वहीं महिला एकल राउंड 16 रात 10 बजे होगा।
पेरिस ओलंपिक के छठे दिन का भारत का कार्यक्रम
एथलेटिक्स
- पुरुष 20 मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह, विकास सिंह (सुबह 11.00 बजे से)
- महिला 20 मीटर पैदल चाल: प्रियंका (दोपहर 12.50 बजे से)
गोल्फ
- पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-1: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा (दोपहर 12.30 बजे से)
निशानेबाजी
- पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल: स्वप्निल कुसाले (दोपहर 1.00 बजे से)
- महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल (दोपहर 3.30 बजे से)
हॉकी
- भारत बनाम बेल्जियम ग्रुप चरण मैच: (दोपहर 1.30 बजे से)
मुक्केबाजी
- महिला 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल: निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) (दोपहर 2.30 बजे से)
तीरंदाजी
- पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) (दोपहर 2.31 बजे से)
नौकायन
- पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.45 बजे से)
- पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद
- महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन (शाम 7.05 बजे से)
- महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन: रेस 1 के बाद
बैडमिंटन
- महिला एकल राउंड 16: पीवी सिंधू (रात 10 बजे से)
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia