वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी आज दाखिल करेंगी नामांकन, रोड शो करेंगी, राहुल गांधी, खड़गे समेत कई नेता होंगे शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नामांकन में शामिल होंगे। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी आज दाखिल करेंगी नामांकन।
प्रियंका गांधी आज दाखिल करेंगी नामांकन।
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रियंका मंगलवार रात को ही अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ यहां वायनाड पहुंच गई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नामांकन में शामिल होंगे। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय यह सभी नेता प्रियंका के साथ मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता भी प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए मौजूद रहेंगे।

नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ यहां कलपेट्टा में पूर्वाह्न 11 बजे रोड शो करेंगी।


प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के अनुसार, रोड शो के बाद पूर्वाह्न 11.45 बजे वह लोगों को संबोधित करेंगी और उसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

प्रियंका गांधी का मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नव्या हरिदास से है।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia