मुंबई-पुणे हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आई 5 कारें, 2 लोगों की मौत, कई घायल

मुंबई पुणे हाईवे पर कंटेनर की चपेट में 5 कारें आई, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल बताए जा रहे हैं।

मुंबई पुणे हाईवे पर कंटेनर की चपेट में 5 कारें आई, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
मुंबई पुणे हाईवे पर कंटेनर की चपेट में 5 कारें आई, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई पुणे हाईवे (Mumbai-Pune Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में एक कंटेनर अपनी तेज गति पर नियंत्रण खो बैठा और सामने वाली दूसरी लेन में जाकर पलट गया। कंटेनर की चपेट में 5 कार आ गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia