संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले मनाएंगे 'संविधान हत्या दिवस', इसमें आश्चर्य कैसा?: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।"

BJP के राज में ‘पेपर लीक’ राष्ट्रीय समस्या बन गया है: प्रियंका गांधी
BJP के राज में ‘पेपर लीक’ राष्ट्रीय समस्या बन गया है: प्रियंका गांधी
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है कि संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार करने वाले लोग "संविधान हत्या दिवस" मनाएंगे।

केंद्र ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी दिन 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाया जाना ‘‘हमें याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था।’’

प्रियंका ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।"

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे नकारात्मक राजनीति वाला ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा?"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia