देश के कई हिस्सों में आफत की बारिश! यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर, श्चिमी राजस्थान और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देशभर में मॉनसून की बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई है, लेकिन भारी बारिश से देश के कुछ हिस्सों में लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मणिपुर, श्चिमी राजस्थान और केरल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, तटीय कर्नाटक में आज (शनिवार को) भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा में भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, केरल, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, और माहे में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। गंगायी पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में तूफान और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने अनुसार, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, हरियाणा, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली, लद्दाख, रायलसीमा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia