यूपी और राजस्थान में बारिश से लोगों को मिली राहत, दो दिन में इन राज्यों को मानसून कर लेगा कवर

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 29 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश , झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरा कवर कर लेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से लोगों राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यूपी और राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को राजस्थान में एंट्री कर दिया है।मानसून की उत्तरी सीमा मुंद्रा, महेसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।


मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 29 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश , झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरा कवर कर लेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

गरज, चमक और बारिश के साथ एनसीआर में आज मानसून दे सकता है दस्तक

दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। भीषण गर्मी से राहत मिलने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर के बाद से चमक, गरज और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।

अगले 7 दिनों तक लगभग मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर के बाद से मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया जा सकता है और तेज हवा चलने के साथ-साथ धूल भरी आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia