महाराष्ट्र के नंदुरबार में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! खाई में बस गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 35 घायल

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई से निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के खामचुंदर गांव के पास एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी नंदूरबार जिले के एसपी महेंद्र पंडित ने दी है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! खाई में बस गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 35 घायल

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई से निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! खाई में बस गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 35 घायल

बताया जा रहा है कि यह बस यात्रियों को लेकर मलकापुर से सूरत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों की जान चली गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! खाई में बस गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 35 घायल

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia