महाराष्ट्र: नवी मुंबई में कार और डंपर की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।