बड़ी खबर LIVE: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.71 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 83.71 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण घटने के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट आई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

24 Jul 2024, 10:57 PM

इस साल हज यात्रा के दौरान 201 भारतीयों की मौत हुई: सरकार

सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2024 में हज के दौरान 200 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु हृदय गति थमने और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण हुई।

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार ने हज यात्रा के सफल संचालन और भारतीय यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने पर काफी जोर दिया है।

24 Jul 2024, 10:28 PM

प्रयागराज: शहर में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली

24 Jul 2024, 9:44 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने दिल्ली में मुलाकात की


24 Jul 2024, 8:50 PM

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.71 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 83.71 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण घटने के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट आई।

24 Jul 2024, 8:47 PM

दिल्ली: कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा- यह संतुलित बजट नहीं है, यह 'सरकार बचाओ' बजट है


24 Jul 2024, 8:12 PM

सूरत: मीठी खाड़ी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त बचाव अभियान जारी

24 Jul 2024, 7:48 PM

मोदी सरकार नौजवानों, किसानों और दलितों के खिलाफ: धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौजवानों, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ है।

उन्होंने केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है।


24 Jul 2024, 7:48 PM

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित के काफिले में शामिल वाहन का टायर फटा, दो सुरक्षाकर्मी घायल

 पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले में शामिल एक वाहन का टायर बुधवार को यहां घरिंडा गांव में फट गया जिससे दो सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना राज्यपाल पुरोहित के सीमावर्ती इलाकों के दौरे के दौरान हुई।

24 Jul 2024, 7:44 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बायो डायवर्सिटी पार्क फेज II जगतपुर का दौरा किया


24 Jul 2024, 7:43 PM

रांची: इसे हम राजनीतिक बजट कह सकते हैं- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

24 Jul 2024, 7:16 PM

सरकार अर्थव्यवस्था की गाड़ी ठीक नहीं कर पाई, सिर्फ ‘हॉर्न’ की आवाज बढ़ा दी: थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को केंद्रीय बजट की तीखी आलोचना की और कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था की गाड़ी ठीक नहीं कर पाई तो सिर्फ ‘‘हॉर्न की आवाज बढ़ा दी’’।

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा की अनदेखी की है।


24 Jul 2024, 6:56 PM

भवानी शंकर भोई ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

डिशा में दो बार के विधायक भवानी शंकर भोई को बुधवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने भोई को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मैं घोषणा करती हूं कि भवानी शंकर भोई सदन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।’’

भोई 2019 और 2024 में दो बार तलसारा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

24 Jul 2024, 6:23 PM

मुंबई में एक ऊंची इमारत में आग लगी, चार लोगों की तबीयत खराब

मुंबई के एक उपनगरीय क्षेत्र में 20 मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग जाने पर धुएं के कारण दम घुटने से एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की तबीयत खराब हो गयी। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र जोगेश्वरी में एस वी रोड पर ई हाई टावर नामक इस भवन में सुबह करीब नौ बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि यह आग 15 वें तल से 20वें तल तक बिजली के तारों में लगी थी।


24 Jul 2024, 6:07 PM

कोलकाता के स्टेडियम में गेट का हिस्सा टूटा, दो लोग जख्मी

24 Jul 2024, 5:42 PM

गुजरात: सूरत में जलभराव के चलते लोगों को हो रही परेशानी


24 Jul 2024, 5:24 PM

श्रीलंका ने तमिलनाडु के नौ और मछुआरों को गिरफ्तार किया, स्टालिन ने केंद्र को दी जानकारी

श्रीलंका की नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को केंद्र को यह जानकारी देते हुए मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।

24 Jul 2024, 4:55 PM

गुजरात में भारी बारिश के बीच प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, रेल सेवा प्रभावित

गुजरात में बुधवार को भारी बारिश के बीच नदियों के उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह से ही सूरत, भरूच और आणंद जैसे दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण अधिकारियों को कुछ जगहों पर स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित करना पड़ा। कुछ इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।


24 Jul 2024, 4:54 PM

छत्तीसगढ़ की सरकार बने सिर्फ 7 महीने हुए हैं, आंकड़े बताते हैं कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, नक्सली घटनाएं हो रही है: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "छत्तीसगढ़ की सरकार बने सिर्फ 7 महीने हुए हैं, आंकड़े बताते हैं कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, नक्सली घटनाएं हो रही है, अत्याचार, मर्डर, फायरिंग आदि हो रही है और इसे काबू करने के लिए सरकार ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है... ऐसे में सरकार को सचेत करना हमारी जिम्मेदारी बनती है... कल बजट आया लेकिन राज्य को कुछ नहीं मिला... आज हमने पूरे प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि हम बढ़ती महंगाई और लचर कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे, मुझे खुशी है कि सरकार के रोकने के बावजूद हजारों लोग यहां आए और हमने सरकार की नींद खोलने का काम किया है..."

24 Jul 2024, 4:28 PM

सरकार का स्लोगन है कुर्सी बचाओ-मित्रों पर लुटाओ: कुमारी सैलजा

 कांग्रेस ने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ और जुमला बजट’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इस बजट में सिर्फ दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश पर मेहबरानी की गई है, लेकिन देश के अन्य राज्यों, किसानों और गरीबों की अनदेखी की गई है।

वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पर लोकसभा में सामान्य चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने यह दावा भी किया कि ‘कुर्सी को बचाओ और मित्रों पर लुटाओ’ इस सरकार का आखिरी नारा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को ‘अग्निपथ’ योजना को खत्म करना चाहिए और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार को बेरोजगारी नजर नहीं आ रही है तो आगामी विधानसभा चुनावों में उसे नजर आने लगेगी।


24 Jul 2024, 2:58 PM

बिहार विधानसभा में आज पेपर लीक विरोधी विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ, विपक्ष ने वॉकआउट किया 

24 Jul 2024, 2:13 PM

किसानों को मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- किसानों को दी जाए MSP की कानूनी गारंटी

किसान नेताओं से मुलाकात के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP का जिक्र किया है। हमने आकलन किया है और इसे लागू किया जा सकता है। हमने अभी एक बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।"


24 Jul 2024, 2:04 PM

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंबाला के पास शंभू सीमा पर यथास्थिति बनाए रखी जाए

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंबाला के पास शंभू सीमा पर यथास्थिति बनाए रखी जाए, जहां किसान 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक स्वतंत्र समिति गठित करने का प्रस्ताव करता है जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे जो किसानों और अन्य हितधारकों से संपर्क कर उनकी मांगों का ऐसा व्यावहारिक समाधान खोज सकेंगे जो निष्पक्ष, न्यायसंगत और सभी के हित में हो।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्वतंत्र समिति में सदस्यों के कुछ नाम सुझाने को कहा या फिर वह समिति के लिए कुछ उपयुक्त व्यक्तियों की तलाश कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से एक सप्ताह के भीतर नाम सुझाने को कहा।

24 Jul 2024, 2:00 PM

काठमांडू विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई

काठमांडू विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सौर्य एयरलाइंस का CRJ7 (Reg-9NAME) विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 11:11 बजे पोखरा के लिए काठमांडू से उड़ा, दाएं मुड़ा और रनवे के पूर्वी हिस्से में एक जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। 18 लोगों के शव बरामद किए गए और 1 घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया: त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (TIA)


24 Jul 2024, 1:19 PM

रोहतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लिया

24 Jul 2024, 1:13 PM

दिल्ली: किसान नेताओं का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने संसद भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंचा


24 Jul 2024, 1:01 PM

किसानों को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्हें संसद के अंदर नहीं आने दिया गया: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा, "हमने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां मिलने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) नहीं आने दे रहे हैं। क्योंकि वे किसान हैं, शायद यही कारण है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं।"

24 Jul 2024, 12:41 PM

नेपाल पुलिस ने ट्वीट किया, 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। विमान में सौर्य एयरलाइंस के कुल 19 कर्मचारी सवार थे।

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर यात्री विमान क्रैश हो गया है। टेक ऑफ के दौरान हादसा हुआ। अब तक 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। प्लेन में 19 यात्री सवार थे। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।


24 Jul 2024, 11:58 AM

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री विमान क्रैश, 19 यात्री थे सवार

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर यात्री विमान क्रैश हो गया है। टेक ऑफ के दौरान हादसा हुआ। प्लेन में 19 यात्री सवार थे, हालांकि, फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

24 Jul 2024, 11:47 AM

दिल्ली: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, बजट देश का होता है, यह देश का बजट नहीं है। बजट सरकार बचाने के लिए नहीं होता है


24 Jul 2024, 11:45 AM

गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न

24 Jul 2024, 10:26 AM

ये बहुत अनुचित बजट है, देश के अधिकांश राज्यों को नजरअंदाज किया गया है- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित बजट है। भारत के अधिकांश राज्यों को नजरअंदाज किया गया है। उनकी जरूरी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है। सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि विभिन्न राज्यों की स्थानीय जरूरतें क्या हैं और इसीलिए INDIA गठबंधन इसका विरोध कर रहा है।"


24 Jul 2024, 9:58 AM

गुजरात के भरूच में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव

24 Jul 2024, 9:54 AM

सेंसेक्स लाल निशान में खुला; फिलहाल 208.81 अंकों की गिरावट के साथ 80,220.23 पर कारोबार कर रहा


24 Jul 2024, 9:47 AM

दिल्ली यातायात पुलिस ने निगम बोध घाट पर जलभराव के कारण यातायात डायवर्जन सलाह जारी की

24 Jul 2024, 8:56 AM

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद


24 Jul 2024, 8:26 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश हुई

24 Jul 2024, 8:26 AM

उत्तर प्रदेश: नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश हुई


24 Jul 2024, 8:02 AM

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तेज बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia