बड़ी खबर LIVE: रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है, वो रायबरेली सीट से सांसद बनी रहेंगी। वहीं वायनाड सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Jun 2024, 11:10 PM

मध्य प्रदेश के सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत; आक्रोशित भीड़ ने कारखाना परिसर में तोड़फोड़ की

ध्य प्रदेश के धार जिले में सीमेंट कारखाने में सोमवार को एक मजदूर की मशीन की बेल्ट में फंसने से मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने परिसर और वाहनों में तोड़फोड़ की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर मनावर कस्बे के पास अल्ट्राटेक सीमेंट कारखाने में सुबह हुई।

17 Jun 2024, 10:39 PM

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में कुआनो नदी में डूब कर चार सगी बहनों की मौत

 उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने अपने ननिहाल आई चार नाबालिग सगी बहनों की नदी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के कालू बनकट गांव निवासी राजू की चार बेटियां रेशमा (13), अफसाना (11), गुड्डी (नौ) और लल्ली (सात) अपने ननिहाल त्योहार मनाने आई थी।

17 Jun 2024, 9:48 PM

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर

 झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत कम से कम पांच माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ झारखंड की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर गुआ पुलिस थाना क्षेत्र के लिपुंगा इलाके के पास सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''मुठभेड़ के बाद अब तक दो महिलाओं समेत पांच माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।''


17 Jun 2024, 9:31 PM

गुरुग्राम: कार से टक्कर के बाद मिनी बस चालक की पीट-पीटकर हत्या

गुरुग्राम में एक मिनीबस के कार से टकराने के बाद चार लोगों ने 37 वर्षीय बस चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम सोहना रोड पर हुई। आरोपियों ने चालक के साथ बुरी तरह मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले दीनदयाल उर्फ ​​दीनू पर कथित तौर पर हमला करने के बाद मौके से भागे आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

17 Jun 2024, 9:02 PM

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में बारिश पड़ी 


17 Jun 2024, 8:55 PM

योगेंद्र यादव, सुहास पलशीकर ने एनसीईआरटी की नयी पाठ्यपुस्तकों में उनके नाम होने पर आपत्ति जताई

शिक्षाविद योगेंद्र यादव और सुहास पलीशकर ने सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) को पत्र लिखकर नयी पाठ्यपुस्तकों में उनके नाम होने पर आपत्ति जताई और कहा कि यदि उनके नाम वाली ये पुस्तकें तुरंत नहीं हटाई जाती हैं तो वे कानूनी उपाय का सहारा लेंगे।

17 Jun 2024, 8:20 PM

पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसा: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया


17 Jun 2024, 7:56 PM

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "केरल के लोग प्रियंका गांधी जी को पसंद करते हैं। वह बड़े अंतर से जीतेंगी।"

17 Jun 2024, 7:56 PM

मैं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी, वायनाड सीट से चुनाव लड़ने पर बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगा। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं रायबरेली में अपने भाई की भी मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।"


17 Jun 2024, 7:54 PM

प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीतेंगी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के दो सदस्य हैं, एक मेरी बहन है और दूसरा मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।"

17 Jun 2024, 7:53 PM

रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन फैसला था: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "मेरा वायनाड और रायबरेली से भावनात्मक जुड़ाव है। मैं पिछले 5 सालों से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं भी समय-समय पर वायनाड का दौरा करूंगा। रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन फैसला था..."


17 Jun 2024, 7:52 PM

हमने फैसला किया है कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी : खड़गे

17 Jun 2024, 7:50 PM

रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है, वो रायबरेली सीट से सांसद बनी रहेंगी। वहीं वायनाड सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी


17 Jun 2024, 7:21 PM

'केवल वंदे भारत ट्रेनों का कर रहे प्रचार', रेल हादसे को लेकर केंद्र पर भड़कीं CM ममता बनर्जी

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘जब मैं रेल मंत्री थी, मैंने 2-3 बड़ी रेल दुर्घटनाएं देखीं। उसके बाद मैंने सुनिश्चित किया कि टक्कर रोधी उपकरण तैयार हो जिसके बाद ट्रेनों की टक्कर बंद हो गई थी। आज रेलवे में क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता। उन्होंने आगे कहा, ‘रेल मंत्रालय में कई मुद्दे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने बहुत सी चीजें शुरू कीं, लेकिन वे केवल वंदे भारत ट्रेनों का प्रचार कर रहे हैं। दुरंतो एक्सप्रेस कहां है? राजधानी एक्सप्रेस के बाद, दुरंतो सबसे तेज चलने वाली ट्रेन थी। आज, पूरा रेलवे विभाग लापरवाही का सामना कर रहा है। मुझे लगता है कि रेल मंत्रालय का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए।

17 Jun 2024, 6:44 PM

आज रेलवे में क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता, मैं रेलवे के बारे में सब जानती हूं, कुछ भी नया नहीं किया गया है: ममता बनर्जी 

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "जब मैं रेल मंत्री थी, मैंने 2-3 बड़ी रेल दुर्घटनाएं देखीं। उसके बाद मैंने सुनिश्चित किया कि टक्कर रोधी उपकरण तैयार हो जिसके बाद ट्रेनों की टक्कर बंद हो गई थी। आज रेलवे में क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता...रेल मंत्रालय में कई मुद्दे हैं। अलग से रेलवे बजट बंद कर दिया गया है और इस विभाग को अब पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा है...मैं रेलवे के बारे में सब जानती हूं, कुछ भी नया नहीं किया गया है..."


17 Jun 2024, 6:16 PM

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे।

17 Jun 2024, 6:15 PM

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई


17 Jun 2024, 5:41 PM

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की

17 Jun 2024, 5:24 PM

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे 


17 Jun 2024, 5:08 PM

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल पर पहुंचे 

17 Jun 2024, 4:25 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हीट वेव जारी है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है।


17 Jun 2024, 3:57 PM

पश्चिम बंगाल: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे 

पश्चिम बंगाल: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शीघ्र ही दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचेंगे।

17 Jun 2024, 3:29 PM

देश में लगातार हो रहे रेल हादसों का जिम्मेदार कौन है?: लालू यादव

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, ‘देश में लगातार हो रहे रेल हादसों का जिम्मेदार कौन है?’


17 Jun 2024, 3:15 PM

रेल हादसे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा- बहुत भयानक दुर्घटना घटी है

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "बहुत भयानक दुर्घटना घटी है। 4 बोगी पटरी से उतर गईं...मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की है...ट्रेन के जो डिब्बे ठीक हालत में थे, उन्हें सियालदह भेज दिया गया है...

17 Jun 2024, 2:49 PM

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसे के बाद 19 ट्रेनें रद्द

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है और करीब 25 लोग घायल हुए हैं।


17 Jun 2024, 2:16 PM

विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार को सभी पीड़ितों या उनके परिवारों को तुरंत पूरा मुआवजा देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें। विगत 10 वर्षों में रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सीधा-सीधा मोदी सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है, जिसमें आए दिन यात्रियों के जान-माल का नुकसान होता है। आज की दुर्घटना इसी वास्तविकता का एक और उदाहरण है - एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम इस भयावह नजरंदाज़ी पर सवाल उठाते रहेंगे और मोदी सरकार को इन दुर्घटनाओं पर जवाबदेह बना कर रहेंगे।

17 Jun 2024, 1:07 PM

दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी पश्चिम बंगाल में दुर्घटना स्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं

दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी पश्चिम बंगाल में दुर्घटना स्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में आज एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने से 8 व्यक्तियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।


17 Jun 2024, 12:46 PM

भारतीय रेल में यात्रियों की सुरक्षा और सफर अब चिंता का विषय होता जा रहा है: प्रियंका गांधी

17 Jun 2024, 12:35 PM

हमने हेल्पलाइन, हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं जिससे यात्रियों के परिजन उनके बारे में जानकारी ले सकें: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं CEO जया वर्मा सिन्हा ने बताया, "आज सुबह यह हादसा हुआ है, कंचनजंगा एक्सप्रेस जो अगरतला से सियालदह जा रही थी उसे पीछे से मालगाड़ी ने सिग्नल को तोड़ते हुए टक्कर मारी है। ट्रेन के पीछे का गार्ड का डिब्बा, दो पार्सेल वैन और जनरल डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। रेलवे के ADRM, जिला और राज्य प्रशासन, NDRF, आर्मी बचाव कार्य के लिए वहां पहुंच गए हैं... लगभग 50 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं, उनका इलाज अच्छी तरह से जारी है... अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है, साथ ही उन्हें पूरी चिकित्सीय सुविधा पहुंचाई जाएगी। हमने हेल्पलाइन, हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं जिससे यात्रियों के परिजन उनके बारे में जानकारी ले सकें। यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी इसलिए मार्ग के हर स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है..."


17 Jun 2024, 12:33 PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए दार्जिलिंग के लिए रवाना हो रहे हैं।

17 Jun 2024, 12:04 PM

पश्चिम बंगाल: रंगापानी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

पश्चिम बंगाल: रंगापानी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है


17 Jun 2024, 11:04 AM

बंगाल: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में 5 लोगों की मौत, रेलमंत्री ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।"

17 Jun 2024, 10:55 AM

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा- स्थिति अभी गंभीर है

पश्चिम बंगाल में आज सुबह रेल हादसा हो गया। रंगापानी स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा, " स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी...घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है...करीब 25 लोग घायल हुए हैं..."


17 Jun 2024, 10:20 AM

पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर, कई लोग घायल

पश्चिम बंगाल में आज सुबह रेल हादसा हो गया। रंगापानी स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस टक्कर के बाद पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

17 Jun 2024, 9:50 AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "भोजपुर जिले के शिवपुर गंगा घाट पर 4 बच्चों के डूबने से हुई मृत्यु दुःखद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "भोजपुर जिले के शिवपुर गंगा घाट पर 4 बच्चों के डूबने से हुई मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।"


17 Jun 2024, 8:43 AM

असम: गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।

17 Jun 2024, 8:12 AM

उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रयागराज में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई।


17 Jun 2024, 8:11 AM

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक आतंकी को मार गिराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia