बड़ी खबर LIVE: सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग बिल को वापस लिया, विचार-विमर्श के बाद नया मसौदा तैयार होगा

केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में पेश ब्रॉडकास्टिंग बिल- प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक को वापस ले लिया है। सरकार ने कहा कि विधेयक का नया मसौदा विस्तृत विचार-विमर्श के बाद जारी किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक सुझाव मांगे गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Aug 2024, 11:00 PM

आप 14 अगस्त को मनीष सिसोदिया की पदयात्रा के साथ दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की पदयात्रा से करेगी, जो सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचेगी। पार्टी नेता संदीप पाठक ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी शामिल हुईं। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आप के संगठन महासचिव और राज्यसभा सदस्य पाठक ने कहा कि सिसोदिया हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगे, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पाठक ने कहा कि सिसोदिया की पदयात्रा 14 अगस्त को शुरू होगी और यह लोगों को काम में बाधा डालने और उन्हें परेशान करने की भाजपा की “प्रवृत्ति” के बारे में बताएगी।

12 Aug 2024, 10:29 PM

कोलकाता की घटना पर IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा की मांग की

कोलकाता की घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। आईएमए ने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है। अपराध को अंजाम देने वाली परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जाए। कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

12 Aug 2024, 10:24 PM

अगर हम डॉक्टरों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैंः पवन खेड़ा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा कही गई बात का स्वागत करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि रविवार तक मामला नहीं सुलझने पर मामले को सीबीआई को सौंप देंगे। खेड़ा ने कहा कि कुछ बहुत ही गंभीर और जघन्य अपराधों को देखने का यही तरीका है। अगर हम अपने डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकते, अगर हम इस तरह के जघन्य मामले में दोषियों को सजा नहीं दिला सकते, तो मुझे लगता है कि एक समाज के तौर पर हमें खुद से सवाल करने की जरूरत है... अगर हम अपने डॉक्टरों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो हम कहां जा रहे हैं।


12 Aug 2024, 10:03 PM

सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग बिल को वापस लिया, विचार-विमर्श के बाद नया मसौदा तैयार होगा

केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में पेश ब्रॉडकास्टिंग बिल- प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक को वापस ले लिया है। सरकार ने कहा कि विधेयक का नया मसौदा विस्तृत विचार-विमर्श के बाद जारी किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक सुझाव मांगे गए हैं।

12 Aug 2024, 9:45 PM

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस में ओलंपिक खेल गांव से रवाना हुईं


12 Aug 2024, 9:18 PM

आगरा में इंजीनियरिंग की छात्रा का अपहरण कर चलती कार में दुष्कर्म

आगरा के खंदारी स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान में अध्ययन कर रही लखनऊ की एक छात्रा ने संस्थान के ही एक वरिष्ठ छात्र पर 10 अगस्त को जबरन गाड़ी में बैठाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जाच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा के मुताबिक 10 अगस्त को गुरु का ताल गुरुद्वारे के नजदीक आरोपी ने जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाया जिसमें पर्दे लगे थे। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी वाहन में अकेला था और दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

सिकंदरा थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि छात्र और छात्रा दोनों के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जा रही है और घटना से संबंधित अन्य साक्ष्यों सीसीटीवी कैमरा की फुटेज आदि को भी एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपी की ‘लोकेशन’ जम्मू में दिख रही है जबकि युवती की लोकेशन उसकी बताई गयी जगह पर ही है। कुमार ने बताया कि पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और लडक़े ने लडक़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था। उन्होंने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

12 Aug 2024, 9:13 PM

यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रभारियों की सूची

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज करते हुए सोमवार को प्रभारियों को सूची जारी कर दी। कोटहरी में शिवपाल सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मिल्कीपुर की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को सौंपी गई है। मिर्जापुर का वीरेंद्र सिंह, करहल का चंद्रदेव यादव, फुलपुर का इंद्रजीत सरोज व सीसामऊ का राजेंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से छह सीटों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शेष चार सीटों पर जल्द ही प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

राज्य में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने को लेकर खींचतान चल रही है। इस संबंध में शनिवार को पार्टी संगठन की ओर से बैठक भी हुई थी। बैठक में फूलपुर सीट कांग्रेस को दिए जाने की मांग उठी थी। महामंत्री अनिल यादव ने कहा था कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे और इसके बाद आगे क्या फैसला लेना है, इस संबंध में रूपरेखा तैयार करेंगे।


12 Aug 2024, 8:22 PM

हिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेट

हिजबुल्ला ने सोमवार को उत्तरी इजरायल में एक सैन्य अड्डे पर कत्युशा रॉकेटों से हमला किया। यह पिछले दिनों दक्षिणी लेबनान के गांवों पर इजरायली हमलों का जवाब बताया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हिजबुल्ला मीडिया के हवाले से बताया कि रॉकेटों ने उत्तरी इजरायल के गाटन शहर में इजरायली रक्षा बलों के 146वें डिवीजन के नए मुख्यालय को निशाना बनाया। आईडीएफ ने पुष्टि की कि हिजबुल्लाह ने सोमवार को लेबनान से पश्चिमी गैलिली में लगभग 30 रॉकेट दागे। इनमें से कई किबुत्ज काबरी के पास खुले इलाकों में गिरे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

लेबनान के सैन्य सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि रविवार देर रात दक्षिणी लेबनान के मारौब गांव पर इजरायली हवाई हमले में 12 नागरिक घायल हो गए और कई घर नष्ट हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने घायलों की पुष्टि की है। घायलों में 11 सीरियाई और एक लेबनानी शामिल हैं। इनमें से एक महिला और पांच माह की एक बच्ची की हालत गंभीर है। 30 जुलाई को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायल के हमले के बाद लेबनान में तनाव बना हुआ है। हमले मेें वरिष्ठ हिजबुल्ला सैन्य कमांडर फौद शोकोर और सात अन्य मारे गए थे। हिजबुल्ला के महासचिव हसन नसरल्लाह ने इजरायली हमले का उचित जवाब देने का संकल्प जताया है।

12 Aug 2024, 8:07 PM

सपा का नेता नहीं है कन्नौज में नाबालिग से रेप के प्रयास में गिरफ्तार नवाब यादव, 5 साल पहले किया जा चुका है निष्कासित


12 Aug 2024, 7:57 PM

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग से रेप के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार नवाब यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

12 Aug 2024, 6:40 PM

मध्य प्रदेशः सागर में दलितों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलितों पर अत्याचार, स्मार्ट सिटी में 900 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।


12 Aug 2024, 6:20 PM

विनेश फोगाट के समर्थन में तमिलनाडु कांग्रेस ने चेन्नई में प्रदर्शन किया

12 Aug 2024, 6:14 PM

पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को सैना ने हिरासत में लिया

पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख फैज हमीद को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है। पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) के खिलाफ टॉप सिटी केस में की गई शिकायतों की सत्यता का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा एक विस्तृत जांच की गई। परिणामस्वरूप, पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। डॉन न्यूज के अनुसार इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई है।


12 Aug 2024, 6:09 PM

प्रियंका गांधी ने कोलकता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी को बताया दिल दहलाने वाला, त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या की घटना को दिल दहला देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा देश में बहुत बड़ा मुद्दा है और इस​के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। मेरी राज्य सरकार से अपील है कि इस मामले में त्वरित और सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पीड़िता के परिवार और साथी डॉक्टरों को न्याय मिले।

12 Aug 2024, 5:11 PM

सरकार, सेबी, शेयर बाजार पर अडानी और कंपनी का नियंत्रणः बिनॉय विश्वम

सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सेबी चेयरमैन को पद पर बने रहने का कोई कारण नहीं है। अगर उन्हें न्याय और सत्य की कीमत का जरा भी सम्मान है तो उन्हें पद से हट जाना चाहिए। सरकार, सेबी, शेयर बाजार पर अडानी और कंपनी का नियंत्रण है।


12 Aug 2024, 5:09 PM

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सेना हाई अलर्ट पर, सुंदरबनी सेक्टर में हर गतिविधि पर रख रही है कड़ी नजर

12 Aug 2024, 4:52 PM

NIRF रैंकिंग 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बताया गया 

NIRF रैंकिंग 2024 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बताया गया, उसके बाद मिरांडा हाउस कॉलेज और सेंट स्टीफन कॉलेज का स्थान है।


12 Aug 2024, 4:13 PM

'BJP अडानी के पक्ष में खुलकर मैदान में आई, कह रही अडानी पर अटैक इंडिया पर अटैक है', संजय सिंह का हमला

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि BJP अडानी के पक्ष में खुलकर मैदान में आ गई है और कह रही अडानी पर अटैक इंडिया पर अटैक है। मोदी जी क्या आपने अपने दोस्तों को देश लूटने का लाइसेंस दे रखा है? क्या अडानी का दर्जा राष्ट्रपति के बराबर है? क्या अडानी के ऊपर देश का कोई कानून लागू नही होता?’

12 Aug 2024, 3:46 PM

बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पास की सड़कें जलमग्न हो गईं।

बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पास की सड़कें जलमग्न हो गईं। वीडियो कंगन घाट और महावीर घाट से है।


12 Aug 2024, 3:21 PM

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश; उद्योग भवन से तस्वीरें 

12 Aug 2024, 2:37 PM

बिहार: 'एक अभ्यर्थी, एक परिणाम' और परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले काउंसलिंग की मांग को लेकर BPSC कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के 3 अभ्यर्थियों ने 'एक अभ्यर्थी, एक परिणाम' और परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले काउंसलिंग की मांग को लेकर BPSC कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


12 Aug 2024, 1:57 PM

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा में सोमवार को एशियाई राजमार्ग-दो पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों में से एक की हालत ‘‘गंभीर’’ है।

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब घोषपुकुर से सिक्किम जा रही कार ने सड़क के डिवाइडर तोड़ते हुए इन लोगों को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ये सभी लोग तीर्थयात्री थे जो पूजा-अर्चना के लिए जंगली बाबा मंदिर (शिव मंदिर) जा रहे थे।’’

12 Aug 2024, 1:43 PM

बिहार: बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध

बिहार: बीपीएससी टीआरई-3 के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।


12 Aug 2024, 12:56 PM

सोनिया गांधी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सिंह की पत्नी हेमिंदर कुमारी को लिखे पत्र में सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

उन्होंने अपने शोक पत्र में कहा, ‘‘अपने जीवन साथी को खोना निश्चित ही आपके लिए बहुत पीड़ादायक होगा। अपने जीवन में उन्होंने विविध क्षेत्रों में योगदान दिया और अपने पेशेवर करियर में राष्ट्रीय मामलों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘उनके बहुत से दोस्तों को उनकी कमी खलेगी। मैं आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

12 Aug 2024, 12:18 PM

दिल्ली हाई कोर्ट से पूजा खेडकर को मिली राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 21 अगस्त तक पूजा खेडकर को गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने उन पर कथित तौर पर धोखाधड़ी करके सिविल सेवा परीक्षा पास करने का मामला दर्ज किया है।


12 Aug 2024, 10:48 AM

CBI केस में CM केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ मुख्यमंत्री केजरीवाल से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर कर CBI की गिरफ्तारी और रिमांड आदेश को चुनौती दी है।

12 Aug 2024, 10:26 AM

करौली, राजस्थान: बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ


12 Aug 2024, 9:37 AM

दिल्ली: बादली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 8 गाड़ियां

दिल्ली के बादली इंडस्ट्रियल एरिया में आज एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है। किसी के हताहत की सूचना नहीं है, आग पर काबू पा लिया गया है।

12 Aug 2024, 9:30 AM

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट


12 Aug 2024, 8:50 AM

जयपुर (राजस्थान): भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ

12 Aug 2024, 8:30 AM

मानहानि मामले में समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर आज SC में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। मई 2018 में केजरीवाल ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की तरफ से सर्कुलेट किए गए मानहानिकारक वीडियो को रीट्वीट किया था।


12 Aug 2024, 8:16 AM

चेन्नई-तिरुपति राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी और कार के बीच टक्कर, पांच छात्रों की मौत, 2 घायल

तिरुथानी के पास तिरुवल्लूर में चेन्नई-तिरुपति राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी और कार के बीच टक्कर होने से पांच छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। छात्र एक निजी विश्वविद्यालय के हैं। जांच जारी है

12 Aug 2024, 7:53 AM

बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, 9 लोग घायल

बिहार के जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने कहा कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia