बड़ी खबर LIVE: मार्शल बहाली के मुद्दे पर दिल्ली में हाई वोल्टेज 'ड्रामा', सौरभ ने पकड़े BJP विधायकों के पैर

दिल्ली में बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर शनिवार को हाई बोल्टेज ड्रामा हुआ। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कैबिनेट नोट पास होने के बाद बीजेपी विधायक सचिवालय से भागने लगे। लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़कर रोका।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Oct 2024, 11:02 PM

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

बिहार में बाढ़ की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही, क्योंकि कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि कोसी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी अलर्ट पर हैं और संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने से राज्य के 38 जिलों में से 30 में आई बाढ़ से 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

05 Oct 2024, 9:37 PM

BJP ने JMM सरकार के हर काम में बाधा डालने की कोशिश की: सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केंद्र के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये की कोयला रॉयल्टी लंबित है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार को वह पैसा मिल जाता तो राज्य की महिलाओं को तीन लाख रुपये दिए जाते।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले के बालीगुमा में एक रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनकी सरकार द्वारा किए गए हर काम में बाधा डालने की कोशिश की है।

05 Oct 2024, 9:28 PM

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के घोरोटा इलाके में संदिग्ध विस्फोटक मिला


05 Oct 2024, 8:40 PM

जम्मू-कश्मीर चुनाव: उमर अब्दुल्ला ने ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों को खारिज किया

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि आठ अक्टूबर को होने वाली मतगणना के आंकड़े ही मायने रखेंगे।

उमर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मैं चकित हूं कि टीवी चैनल एग्जिट पोल को लेकर परेशान हैं, खासकर हाल के आम चुनावों में नाकामी के बाद। मैं टीवी चैनलों, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर होने वाले सभी शोरगुल को नजरअंदाज कर रहा हूं, क्योंकि केवल आठ अक्टूबर के आंकड़े ही मायने रखेंगे। बाकी सब बस टाइम पास है।"

05 Oct 2024, 7:38 PM

उत्तराखंड में कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों को ले जा रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम लैंसडाउन क्षेत्र में सिसलडी-आसनखेत मोटर मार्ग पर नौगांव के पास हुई। कार बसरा गांव से गुनियालगांव की ओर जा रही थी। राज्य के आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में चालक ने मुख्य सड़क के बजाय छोटा रास्ता अपनाया।


05 Oct 2024, 7:11 PM

बंगाल में लड़की का शव मिला, स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी फूंकी, वाहनों में की तोड़फोड़

श्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को 10-वर्षीय एक लड़की का शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां एक पुलिस चौकी में आगजनी करने के अलावा वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

05 Oct 2024, 6:49 PM

मार्शल के मुद्दे पर राजनिवास के नजदीक आप का प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए

दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन की बसों में मार्शल की तैनाती के मुद्दे पर उत्तरी दिल्ली स्थित उप राज्यपाल वी के सक्सेना के आधिकारिक निवास ‘राजनिवास’ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के 27 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं जिनमें मंत्री सौरभ भारद्वाज भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और पुलिस थाना ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द रिहा कर दिया गया।


05 Oct 2024, 6:42 PM

गुजरात: आप ने सदस्यता अभियान शुरू किया, 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को गुजरात में अपना सदस्यता अभियान शुरू किया और दिसंबर 2026 तक 60 लाख सदस्य बनाने की उम्मीद जताई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने यहां अभियान की शुरुआत की और लोगों से ‘आप’ में शामिल होने तथा गुजरात को आगे ले जाने की अपील की। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आप गुजरात में अपने परिवार का विस्तार करना चाहती है। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 41 लाख वोट मिले, जो गुजरात के सौराष्ट्र और आदिवासी क्षेत्रों के 25 प्रतिशत वोट हैं। हमने ‘क्यूआर कोड’ का उपयोग करके एक सरल प्रक्रिया से सदस्यता अभियान शुरू किया है।’’

05 Oct 2024, 6:08 PM

बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है, पूर्व मुख्यमंत्री भूेपेंद्र हुड्डा का दावा


05 Oct 2024, 5:31 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सैनिक ने आत्महत्या की

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक सैनिक ने कथित तौर पर अपनी सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृत जवान की पहचान उत्तराखंड निवासी सिपाही मनीष बिष्ट के तौर पर की गई है और वह घटना के समय बालाकोटे सेक्टर के बेहरोट चौकी पर तैनात था।

05 Oct 2024, 5:07 PM

मार्शल बहाली के मुद्दे पर दिल्ली में हाई वोल्टेज 'ड्रामा', सौरभ ने पकड़े BJP विधायकों के पैर

दिल्ली में बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर शनिवार को हाई बोल्टेज ड्रामा हुआ। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कैबिनेट नोट पास होने के बाद बीजेपी विधायक सचिवालय से भागने लगे। लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़कर रोका।

सार्वजनिक परिवहन बसों में मार्शल के रूप में तैनात 10 हजार से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पिछले साल हटा दिया गया था, क्योंकि नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने आपत्ति जताई थी कि वे आपदा प्रबंधन कर्तव्यों के लिए नियुक्त हैं।


05 Oct 2024, 4:50 PM

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप ने कार चालक को मारी टक्कर, मौत

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को कूरेभार थाना क्षेत्र में एक कार चालक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

05 Oct 2024, 4:44 PM

गुजरात : वडोदरा में पुरुष मित्र के सामने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के साथी ने लड़की के पुरुष मित्र को बंधक बना लिया था।

कथित घटना नवरात्र के दौरान ऐसे समय में हुई, जब शहर भर में आयोजित गरबा कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं।


05 Oct 2024, 4:09 PM

दिल्ली: आप के विधायकों और मंत्रियों को एलजी आवास में जाने की अनुमति नहीं मिली, मंत्री सौरभ भारद्वाज का आरोप

05 Oct 2024, 3:55 PM

नक्सलवादियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन सफल : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर शुक्रवार दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएनएस से बातचीत में सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की और उनके इस ऑपरेशन को सफल बताया।

भूपेश बघेल ने कहा, “इस मुठभेड़ में 31 शव बरामद हो चुके हैं। अभी और भी शव मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नक्सलवादियों के खिलाफ हमारे जवानों ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काफी सफल रहा। उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”


05 Oct 2024, 3:52 PM

तिरुपति, आंध्र प्रदेश: तिरुपति के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई

05 Oct 2024, 3:09 PM

दिल्ली CM आतिशी अपनी सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के साथ बस मार्शलों के मुद्दे पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मिलने जा रहीं  


05 Oct 2024, 1:36 PM

कोल्हापुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया 

05 Oct 2024, 1:20 PM

जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया


05 Oct 2024, 12:15 PM

कोल्हापुर में राहुल गांधी बोले- उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही कांग्रेस, जिसके खिलाफ लड़े थे शिवाजी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आज उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज लड़े थे। उन्होंने (बीजेपी) शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों बाद मूर्ति टूट कर गिर गई। उनकी मंशा गलत थी और मूर्ति ने उन्हें संदेश दिया कि अगर आपको शिवाजी महाराज की मूर्ति बनानी है तो आपको शिवाजी महाराज की विचारधारा की रक्षा करनी होगी। इसलिए मूर्ति गिर गई, क्योंकि उनकी विचारधारा गलत है। उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति को राम मंदिर और संसद के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया। यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है।"

05 Oct 2024, 11:03 AM

दिल्ली: अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो नई दिल्ली पहुंचीं 


05 Oct 2024, 10:42 AM

महाराष्ट्र: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कोल्हापुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया

05 Oct 2024, 9:25 AM

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सली मारे गए 


05 Oct 2024, 9:08 AM

असम: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की 

05 Oct 2024, 8:36 AM

हिसार: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया


05 Oct 2024, 8:31 AM

अमेठी में पति-पत्नी और बच्चों समेत 4 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में हुआ घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी चंदन वर्मा एनकाउंटर में घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी यह एनकाउंटर हुआ. इस दौरान चंदन वर्मा के पैर में गोली लग गई।

05 Oct 2024, 7:49 AM

कुरुक्षेत्र: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया


05 Oct 2024, 7:48 AM

पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं

पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, "मतदान बहुत बड़ा उत्सव है। पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है। मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें। नशा बहुत बड़ा मुद्दा है, चिंता का विषय है। हम 5 साल दिन राम मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे।"

05 Oct 2024, 7:46 AM

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने डाला वोट

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, "यह मेरा पहला मतदान है। मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। आपको जो सबसे अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए। देश का विकास हमारे हाथ में है। हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।"


05 Oct 2024, 7:41 AM

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर वोटिंग जारी

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia