मौसम विभाग ने दी राहत की खबर! जानें दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 से 22 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में बारिश होने के आसार हैं।

भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत!
भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत!
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर पूर्वी भारत में भीषण गर्मी जानलेवा बन गई है। लोगों की जानें जा रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आईएमडी के मुताबिक, आज तपती गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्य में लू की कम होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) के प्रभाव की वजह से ऐसा हो रहा है। इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश भी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 से 22 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि देश में जून के महीने में सामान्य से कम मॉनसून की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगवाल को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही।

इन राज्यों में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia