झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल, बिहार से रांची आ रही बस हादसे का शिकार

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है।

हादसे की बाद की तस्वीर
हादसे की बाद की तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चुटुपालू घाटी में एक बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाला एक पुलिस कर्मी की रांची में तैनाती थी।

हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आसापस के लोग बचाव अभियान के लिए पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बस से निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे की वजह से रांची-रामगढ़ लेन घंटों जाम रहा।


पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि दुर्घटना कितना भीषण है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस, किसी कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर पूरी तरह से अलग हो चुका है। बस के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

रामगढ़ की चुटूपालू घाटी दुर्घटना के लिहाज से काफी संवेदनशील है। यहां की तीखे मोड़ और ढलान वाले रास्ते काफी खतरनाक है। कहा जाता है कि खड़ी चढ़ाई की वजह से ज्यादातर दुर्घटनाएं होती हैं। यहीं पर 14 मार्च को भी हादसा हा था। सिवान से रांची आ रही बस हादसे का शिकार हो गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia