दिल्ली सहित इन राज्यों में गर्मी से त्राहिमाम, राजधानी में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली में दो दिन से रेड अलर्ट चल रहा है और मंगलवार के लिए भी यही स्थिति है। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच या छह डिग्री अधिक चल रहा है। यानी दिन में ही नहीं, रात को भी लू वाली ही स्थिति बनी हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर भारत में प्रचंड की गर्मी जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग ने बताया कि आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान सीवियर हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी
आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में आज भी भीषण गर्मी रहेगी।

दिल्ली में दो दिन से रेड अलर्ट चल रहा है और मंगलवार के लिए भी यही स्थिति है। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच या छह डिग्री अधिक चल रहा है। यानी दिन में ही नहीं, रात को भी लू वाली ही स्थिति बनी हुई है।

कब कहां मानसून पहुंचेगा?
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। यहां के बाद मानसून पंजाब और हरियाणा में भी प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 19 से 21 जून के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ा करवट लेगा। तेज आंधी के साथ पंजाब में तेज जबकि शेष राज्यों में हल्की वर्षा हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia