Haryana Assembly Election 2024 Results Live: जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीतीं, BJP प्रत्याशी योगेश कुमार को हराया

हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को 6015 वोटों से हरा दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Oct 2024, 3:54 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया

08 Oct 2024, 2:23 PM

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट ने दर्ज की शानदार जीत, बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को हराया 

हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को 6015 वोटों से हरा दिया है। जीत के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं अपने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करती हूं और उनकी बेहतरी के ले जो भी काम होंगे मैं करूंगी।

विनेश फोगाट ने कहा, "ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी। अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं। अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।"

08 Oct 2024, 1:41 PM

नूह से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद की अपनी जीत पर पहली प्रतिक्रिया

नूह से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद ने अपनी जीत पर कहा, "मैं अपने क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। इस क्षेत्र में 10 साल तक भाजपा के भेदभाव और शासन का लोगों ने जवाब दिया है। पहली बार कोई विधायक यहां लगातार दूसरी बार विधायक बना है, इसके लिए मैं नूह की जनता का धन्यवाद करता हूं।"


08 Oct 2024, 1:17 PM

हरियाणा के जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट जीतीं

08 Oct 2024, 12:37 PM

'हरियाणा में नतीजे अपडेट करने में देरी कर रहा EC', चुनाव आयोग से कांग्रेस ने की शिकायत

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर नतीजे अपडेट करने में देरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्टी ने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि आयोग अपने अधिकारियों को वेबसाइट को 'सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करे ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण बयानों का तुरंत मुकाबला किया जा सके।'


08 Oct 2024, 12:12 PM

चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।"

08 Oct 2024, 12:01 PM

हरियाणा में 35 सीटों पर कांग्रेस आगे, 49 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में 35 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 49 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 1 सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


08 Oct 2024, 11:48 AM

हरियाणा के नतीजों पर जयराम रमेश बोले- क्या BJP लेट-भ्रामक रुझान शेयर कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कर रही कोशिश?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजों से जुड़े रुझान अपलोड करने में सुस्ती देखने को मिल रही है। क्या बीजेपी लेट और भ्रामक रुझान शेयर करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

08 Oct 2024, 11:41 AM

हरियाणा: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में कांग्रेस चुनाव कार्यालय में मौजूद


08 Oct 2024, 11:10 AM

यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी- कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी। हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है। बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है। हमारा वोट शेयर भाजपा से काफी आगे है और यह सीटों में जरूर तबदील होगा। जो ग्राउंड रिपोर्ट आ रही हैं उसमें हम आगे हैं।"

08 Oct 2024, 11:08 AM

हरियाणा: जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जींद के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं


08 Oct 2024, 10:41 AM

हरियाणा में 33 सीटों पर कांग्रेस आगे, 51 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 33 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 51 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 1 सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08 Oct 2024, 10:33 AM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी, कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अभी 2 राउंड हुए हैं। जो रिपोर्ट है उसके मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और सभी नेताओं को जाता है। असली श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।"


08 Oct 2024, 10:19 AM

हरियाणा में 32 सीटों पर कांग्रेस आगे, 51 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 51 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 2 सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08 Oct 2024, 10:03 AM

रोहतक: पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है


08 Oct 2024, 10:03 AM

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जींद में मतगणना केंद्र से निकलीं, चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वो जुलाना से आगे चल रहीं

08 Oct 2024, 9:29 AM

हरियाणा में 48 सीटों पर कांग्रेस आगे, 32 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 48 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 32 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। तीन सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


08 Oct 2024, 9:00 AM

हरियाणा में 57 सीटों पर कांग्रेस आगे, 22 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 57 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 22 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। तीन सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08 Oct 2024, 8:55 AM

हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि आज दिन भर हमें लड्डू और जलेबी खाने को मिलेगी, प्रधानमंत्री मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में हम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।"


08 Oct 2024, 8:41 AM

दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर मिठाई बांट रहे

08 Oct 2024, 8:39 AM

हरियाणा में 51 सीटों पर कांग्रेस आगे, 21 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 51 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 21 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। स्वतंत्र उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।


08 Oct 2024, 8:36 AM

हरियाणा के जींद के एक मतगणना केंद्र से दृश्य, वोटों की गिनती जारी

08 Oct 2024, 8:33 AM

हरियाणा में 42 सीटों पर कांग्रेस आगे, 16 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 42 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं,16 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। स्वतंत्र उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।  


08 Oct 2024, 8:21 AM

हरियाणा में 29 सीटों पर कांग्रेस आगे, 13 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों वोटों पर गिनती जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 29 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं,13 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। स्वतंत्र उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।   

08 Oct 2024, 8:11 AM

हरियाणा: भिवानी के एक मतगणना केंद्र का वीडियो


08 Oct 2024, 8:03 AM

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

हरियाणा में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

08 Oct 2024, 7:31 AM

हमें पूरा विश्वास है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रहे हैं- हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रहे हैं। हमने बिना क्षेत्रवाद के ईमानदारी से हरियाणा का काम किया है। लोग ये स्वीकार कर रहे हैं। अब कांग्रेस की झूठ की राजनीति नहीं चलेगी। इनके DNA में है जब कुछ इनके पक्ष में नहीं दिखेगा तब EVM को कोसेंगे।"


08 Oct 2024, 7:29 AM

हरियाणा के जींद में DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिक्रिया

हरियाणा के जींद में DSP जितेन्द्र कुमार राणा ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "हमने करीब 19 नाके लगाए हैं, हर नाके पर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। हम शांतिपूर्वक गिनती कराएंगे। धारा 144 भी लागू है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।"

08 Oct 2024, 7:26 AM

हरियाणा: मतगणना से पहले रोहतक में सुरक्षा बढ़ाई, मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी


08 Oct 2024, 7:22 AM

हरियाणा के झज्जर में मतगणना से पहले झज्जर के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह का बयान

हरियाणा के झज्जर में मतगणना से पहले झज्जर के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा, "मतगणना कर्मचारियों का रैंडमाइजेशन किया जाएगा, यह तय किया जाएगा कि कौन सा मतगणना कर्मचारी किस टेबल पर जाएगा। स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। केवल चुनाव ड्यूटी पर तैनात लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।"

08 Oct 2024, 7:20 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे


08 Oct 2024, 7:19 AM

दिल्ली: मतगणना से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए

08 Oct 2024, 5:56 AM

हरियाणा में किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सुबह 8 बजे से मतगणना

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य में कौन सी पार्टी अगली सरकार बनाने जा रही है यह साफ हो जाएगा। एग्जित पोल की मानें तो यहां कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती दिखाई दे रही है। हालांकि हरियाणा में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार थी।

राज्य में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल के मुताबिक, राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, बाकी 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

हरियाणा में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 36.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। वहीं, कांग्रेस 28.1 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी। तीसरे नंबर की पार्टी रही जेजेपी ने 14.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीती थीं। आईएनएलडी 2.1 फीसदी वोट शेयर के साथ एक और अन्य 18.2 फीसदी वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीतने में सफल रही थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia