भीषण गर्मी-लू की मार, अब मॉनसून का है इंतजार, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार-झारखंड में मॉनसून कब देगा दस्तक

बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20 से 30 जून तक और दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की मार ने लोगों का जीन दूभर कर रखा है। ऐसे में अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है, ताकि झमाझम बारिश हो और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिले। जल्द ही मॉनसून यूपी, बिहार और झरखंड समेत अन्य राज्यों में दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अगले 3 से 4 दिनों में ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक दस्तक दे सकता है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20 से 30 जून तक और दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मॉनसून कमजोर है। वहां से आगे बढ़ने का इंतजार है। बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और झारखंड के ज्यादातर हिस्सों, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में भीषण गर्मी मार जारी है।

भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।  पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। यूपी के कानपुर में सबसे ज्यादा 47.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य प्रगति के बाद मॉनसून का क्रम भंग हो रहा है। ऐसे में अगले 8-10 दिनों में बहुत ज्यादा प्रगति की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत में अत्यधिक तापमान और लू चलने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia