इंदौर के अनाथ आश्रम में 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

ल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित अनाथ आश्रम में आसपास के जिलों के बच्चों को रखा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वहीं 12 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तबीयत बिगड़ने की शुरुआती वजह फूड प्वाइजनिंग बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित अनाथ आश्रम में आसपास के जिलों के बच्चों को रखा गया है।

बीती रात यहां के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं 12 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आशीष सिंह भी वहां पहुंचे और व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 12 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बीती रात एक बच्चे की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह फूड प्वाइजनिंग है। सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia