राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस ने बांटे कूलर, गिफ्ट लेने भारी संख्या में पहुंची महिलाएं

अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने अनोखी पहल की। राहुल के जन्मदिन के मौके पर यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में फ्री में कूलर बांटे। कांग्रेस के द्वारा बांटे गए फ्री कूलर को लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे।

राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कूलर बांटे गए
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कूलर बांटे गए
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज (बुधवार) अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर राहुल गांधी को देशभर से बधाई मिल रही है। राहुल गांधी बुधवार सुबह कांग्रेस कार्यालाय पहुंचे और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की मौजूदगी में बहन प्रियंका गांधी के साथ केक काटा। इस दौरान बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी।

वहीं, अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने अनोखी पहल की। राहुल के जन्मदिन के मौके पर यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में फ्री में कूलर बांटे। कांग्रेस के द्वारा बांटे गए फ्री कूलर को लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे।


बता दें कि दिल्ली समेत पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से परेशान हैं, ऐसे में लोगों को गर्मी में ठंडी हवा मिले इसके लिए यूथ कांग्रेस ने कूलर बांटे हैं। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग कूलर लेने पहुंचे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी कूलर बांट रहे हैं। यूथ कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है।

राहुल गांधी को इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बड़े भाई को बधाई दी और कहा कि राहुल गांधी उनके लिए दोस्त, मागदर्शक और नेता भी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं... हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता हैं। चमकते रहिए, आपको सबसे ज्यादा प्यार!’’

 पार्टी के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।


‘इंडिया’ गठबंधन के घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।’’

डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

 उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय भाई राहुल गांधी। देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपको निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia