Haryana Assembly Elections Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 61 प्रतिशत वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गया है। राज्य में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यहां सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।

फोटो: ECI
फोटो: ECI
user

नवजीवन डेस्क

05 Oct 2024, 7:30 PM

हरियाणा: रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव बोले- कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रंचड बहुमत से सरकार बनाएगी

05 Oct 2024, 6:25 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 61 प्रतिशत वोटिंग 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गया है। राज्य में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यहां सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।

05 Oct 2024, 6:04 PM

हरियाणा में 5 बजे तक 61% वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यहां सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।


05 Oct 2024, 5:55 PM

हरियाणा में कांग्रेस 75 सीटें जीत रही है : अशोक तंवर

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद अशोक तंवर ने मीडिया से बात की। उन्होंने दावा किया, "हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। इस बार प्रदेश में ‘हाथ बदलेगा हालत’। प्रदेश में परिवर्तन का माहौल दिख रहा है। कांग्रेस 75 सीटें जीत रही है और यह संख्या बढ़ भी सकती है।

05 Oct 2024, 4:12 PM

हरियाणा में कांग्रेस सरकार लाने के लिए लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे: सैलजा 

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के लोग राज्य में मौजूदा सरकार बदलने और उनकी पार्टी (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे।

हिसार जिले में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी लोगों में यह रुझान देखा है, वे (लोग) शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।’’


05 Oct 2024, 3:52 PM

हरियाणा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी, तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यहां सबसे ज्यादा मतदान यमुनानगर में 56.79 फीसदी और सबसे कम 38.61 प्रतिशत मतदान गुरुग्राम में हुआ है।

05 Oct 2024, 3:31 PM

 डिंपल यादव ने कहा, "हरियाणा में मतदान चल रहा है, बीजेपी पिछड़ रही हैं

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हरियाणा में मतदान चल रहा है। लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं, यह दिखा रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा पूरे देश में पिछड़ती जा रही है..."


05 Oct 2024, 3:11 PM

अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी- कांग्रेस नेता अशोक तंवर

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा, "अब बदलाव की हवा चल पड़ी है, वो हवा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी। हम अपने सारे वादे पूरे करेंगे। आज हमें हरियाणा और यहां के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। आज सिर्फ कांग्रेस ही लोगों का भला कर सकती है। 36 बिरादरी मिलकर सरकार बनाती है। मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी किसी के हक पर डाका नहीं पड़ने देगी। राहुल गांधी ने साफ कहा है कि वो 36 बिरादरी की सरकार बनाएंगे। इसलिए मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करूंगा।"

05 Oct 2024, 2:03 PM

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान


05 Oct 2024, 1:23 PM

हरियाणा: भिवानी महेंद्रगढ़ बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया 

05 Oct 2024, 1:18 PM

मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है- पहलवान संगीता फोगाट

पहलवान संगीता फोगाट ने कहा, "मैंने एक पहलवान और एक किसान की बेटी के रूप में वोट दिया है। हमने उस बदलाव के लिए वोट दिया है जो हम चाहते हैं। हर कोई भाजपा सरकार से नाखुश है और वे बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस किसानों, पहलवानों और महिलाओं सभी के लिए अच्छा काम करेगी। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट दें।"


05 Oct 2024, 12:12 PM

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान

05 Oct 2024, 12:01 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए झज्जर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया


05 Oct 2024, 11:44 AM

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

05 Oct 2024, 11:31 AM

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला


05 Oct 2024, 10:36 AM

हरियाणा: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने मतदान किया

05 Oct 2024, 10:30 AM

लोगों ने मन बना लिया है, इस बार कांग्रेस की सरकार। कांग्रेस आ रही है- कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सभी मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों ने मन बना लिया है, इस बार कांग्रेस की सरकार। कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है।"


05 Oct 2024, 10:29 AM

सोनीपत: पहलवान और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया

05 Oct 2024, 9:51 AM

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ


05 Oct 2024, 9:27 AM

आज जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है- कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव

हरियाणा के रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव ने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है। मुझे लगता है कि प्रदेश की जनता खुश है कि 10 साल बाद उसे बीजेपी से मुक्ति मिलने वाली है। आज जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है। आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे हैं। कोई गुटबाजी नहीं है। जनता और पार्टी हाईकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।"

05 Oct 2024, 9:08 AM

आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी- कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा 

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं। हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।"


05 Oct 2024, 9:06 AM

बहुत अच्छा माहौल है, कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है- तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी

तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, "बहुत अच्छा माहौल है, कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और तोशाम से कांग्रेस जीतेगी।"

05 Oct 2024, 9:02 AM

हरियाणा: तोशाम विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार श्रुति चौधरी और बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने मतदान किया


05 Oct 2024, 8:38 AM

हरियाणा के मतदाताओं से राहुल गांधी ने की मतदान की अपील

05 Oct 2024, 8:35 AM

कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने अपने परिवार के साथ मतदान किया

कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।


05 Oct 2024, 8:24 AM

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने किया मतदान

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, "यह मेरा पहला मतदान है। मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। आपको जो सबसे अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए। देश का विकास हमारे हाथ में है। हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।"

05 Oct 2024, 8:23 AM

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने डाला वोट

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने मतदान करने के बाद कहा, "लोकतंत्र का बड़ा पर्व है। मैं सभी हरियाणा वासियों से अपील करता हूं कि सभी घर से निकलकर वोट डालें। आपका एक-एक वोट हरियाणा का अगले 5 साल का भविष्य तय करेगा...मुझे विश्वास है कि हरियाणा की जनता पहले से भी ज्यादा संख्या में विधानसभा में हमारे साथियों को चुनकर भेजने का काम करेगी।"


05 Oct 2024, 8:22 AM

जुलाना से कांग्रेस  उम्मीदवार विनेश फोगाट ने डाला वोट

05 Oct 2024, 8:20 AM

हरियाणा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।