'BJP ने झारखंड की अस्मिता का अपमान किया', कांग्रेस के नेताओं के साथ खड़गे की बैठक

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी झारखंड के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के नेताओं के साथ बैठक की
कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के नेताओं के साथ बैठक की
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की झारखंड इकाई ने सोमवार को इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते रणनीतियों पर दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेता राहुल गांधी, महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत कई नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी झारखंड के सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहना होगा।


खड़गे नेबैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, ज़मीन और जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। बीजेपी ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर, झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। समाजिक न्याय और सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।“

बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों की जरूरत होती है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17, आरजेडी का एक और सीपीआई (एमएल) का एक विधायक है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia