मुंबई पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से एक शूटर को किया गिरफ्तार, अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग का आरोप

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। अब पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था।

शूटर सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई पुलिस इस आरोपी से पूछताछ करेगी। पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को शक है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे विश्वनोई गैंग का हाथ है।

खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर है। शूटर सुक्का अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। इसे गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पानीपत पहुंची थी। मुबंई पुलिस ने पुलिस के सहयोग से ज्वाइंट ऑपरेशन में अनाज मंडी कट स्थित अभिनंदन होटल से शूटर को गिरफ्तार किया।


पानीपत के सेक्टर 29 थाना प्रभारी संदीप चहल के मुताबिक, नई मुंबई की पनवेल सिटी थाना पुलिस बुधवार रात करीब 10:30 बजे पानीपत थाने में पहुंची थी। मुंबई पुलिस टीम में तैनात पीएसआइ विनोद ने सूचना दी कि लारेंस गैंग का शूटर जो मुंबई पुलिस का वांटेड है, पानीपत सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक होटल में छिपा हुआ है। उससे पकड़ने के लिए उन्हें मदद चाहिए। इसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन में शूटर सुक्खा पकड़ा गया।

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने चार राउंड फायर किए थे। आरोप है कि शूटर सुक्खा को सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के लिए बिश्नोई ने काम दिया था। गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार होने के बाद सुक्खा फरार हो गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia