फिल्म Stree 2 ने रचा इतिहास, शाहरुख के 'जवान' को चटाई धूल, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

स्त्री 2 ने डियन सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान, पठान, एनिमल, गदर 2, केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को पछाड़ नंबर वन का टैग अपने नाम कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने एक और इतिहास रच दिया है। फिल्म स्त्री 2 इंडियन सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'स्त्री 2' ने शाहरुख खान की 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा स्त्री 2 ने इतिहास रच दिया, अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। उन्होंने का कि स्त्री 2 ने जवान का लाइफ़टाइम बिज़नेस पार कर लिया है। अगला पड़ाव: 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होना है।

तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने 5वें हफ्ते शुक्रवार को 3.60 करोड़, शनिवार को 5.55 करोड़, रविवार को 6.85 करोड़, सोमवार 3.17 करोड़, मंगलवार 2.65 करोड़ यानी कुल: 586 करोड़ रुपये कमाए।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म अपने पांचवें सप्ताह में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। स्त्री 2 बीती 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 17 सितंबर तक अपनी रिलीज के 34 दिन पूरे कर लिए हैं। स्त्री 2 आज 18 सितंबर को 35वें दिन में चल रही है। स्त्री 2 ने इन 34 दिनों में इंडियन सिनेमा की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म जवान, पठान, एनिमल, गदर 2, केजीएफ 2 और बाहुबली 2 को पछाड़ नंबर वन का टैग अपने नाम कर लिया है।


अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' ने न केवल अपनी आकर्षक कहानी से बल्कि वरुण धवन और अक्षय कुमार के स्टार-स्टडेड कैमियो से भी दर्शकों को आकर्षित किया है, दोनों को फिल्म में उनके योगदान के लिए सराहा गया है।

मूल रूप से 2018 में रिलीज़ हुई पहली किस्त, 'स्त्री' पहले से ही एक बड़ी हिट थी, जिसने सीक्वल के लिए उच्च उम्मीदें लगाई थीं। हालांकि, 'स्त्री 2' उन उम्मीदों को पार करने में कामयाब रही है, जिसने देश भर के प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia