सिनेजीवन: राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल और अरमान-कृतिका के अश्लील वीडियो पर BB OTT 3 मेकर्स का जवाब

'राणा नायडू' के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल नजर आएंगे और अरमान-कृतिका के कथित अश्लील वीडियो पर BB OTT 3 मेकर्स ने जवाब दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

शिवांगी जोशी ने चंडीगढ़ में नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरू, शेयर की बीटीएस फोटो

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में वह नायरा सिंघानिया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई। इस शो ने उनके करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट की झलक साझा की। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के सेट से एक मोनोक्रोम बिहाइंड-द-सीन (बीटीएस) तस्वीर पोस्ट की। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। तस्वीर में पेड़ों से घिरी एक जगह है, और वहां काम कर रहे कुछ क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने लोकेशन चंडीगढ़ के रूप में टैग किया और समय सुबह 10.04 बजे लिखा है। हालांकि, शिवांगी ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही कोई कैप्शन दिया।

सिनेजीवन: राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल और अरमान-कृतिका के अश्लील वीडियो पर BB OTT 3 मेकर्स का जवाब

'राणा नायडू' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल, दिखेगा देसी अंदाज

ओटीटी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'राणा नायडू' बीते साल मार्च में रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इसके दूसरे सीजन की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इस बार इसमें एक्टर अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। अर्जुन रामपाल को हाल ही में स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'क्रैक' में देखा गया था। 'राणा नायडू' की कहानी ऑनस्क्रीन पिता-पुत्र की जोड़ी राणा और नागा नायडू पर आधारित है, जिसका दूसरा सीजन और भी रोमांचकारी ड्रामा पेश करने वाला है। इस सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं। इस एक्शन से भरपूर ड्रामा में अर्जुन की भूमिका रोमांच को और बढ़ाने वाली है।

मंगलवार को नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। यह बीटीएस वीडियो है, जो खून से सने एक बल्ले से शुरू होता है। इसके बाद राणा दग्गुबाती हाथ में पिस्टल लिए दिखाई देते हैं। वहीं, वेंकटेश मोटरसाइकिल पर स्टंट करते दिखे हैं। इन दोनों के बाद अर्जुन रामपाल दिखाई देते हैं। उनका लुक लंबे बाल, ब्लैक कुर्ता और गमछा में बिल्कुल देसी स्टाइल है। पहले सीजन में वेंकटेश, राणा दग्गुबती के अलावा प्रिया बनर्जी, सुरवीन चावला, गौरव चोपड़ा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, राजेश जायस, आशिष विद्यार्थी को अहम रोल में देखा गया था। सीरीज में राणा नायडू के किरदार में राणा दग्गुबाती नजर आए। वहीं वेंकटेश राणा के पिता नागा के किरदार में हैं। सुशांत सिंह राणा के भाई तेज, सुरवीना चावला राणा की पत्नी नैना और अभिषेक बनर्जी जाफा के रोल में नजर आए।

सिनेजीवन: राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल और अरमान-कृतिका के अश्लील वीडियो पर BB OTT 3 मेकर्स का जवाब

अरमान-कृतिका मलिक के अश्लील वीडियो पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' मेकर्स का जवाब, कहा- 'क्लिप से की गई छेड़छाड़'

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' एक बार फिर विवादों में है। 'अश्लील' वायरल वीडियो के मामले पर मेकर्स ने मंगलवार को जवाब दिया। दरअसल, बिग बॉस के घर से यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दोनों इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। रियलिटी शो के मेकर्स ने अपने जवाब में कहा कि इस वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है, यह फर्जी है।

मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी' और जियो सिनेमा के खिलाफ इस तरह के अश्लील कंटेंट बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस आयुक्त से अश्लीलता के चलते शो को तुरंत बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट को अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाया गया। कायंदे ने कहा, ''इस शो को बच्चे भी देखते हैं। इसलिए इस शो को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। शो के प्रोड्यूसर्स और कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। इस मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त से लिखित अनुरोध किया गया है।''

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

वरिंदर बरार का नया म्यूजिक वीडियो 'क्यू' रिलीज, दिल टूटने के दर्द को करता है बयां

मशहूर पंजाबी सिंगर वरिंदर बरार के गाने रिलीज होते के साथ हिट हो जाते हैं। लोग उनके गाने को काफी पसंद करते हैं और नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच सिंगर ने मंगलवार को 'क्यू' नामक अपना लेटेस्ट ट्रैक रिलीज किया और बताया कि यह गाना दिल टूटने और धोखा खाने की दर्द भरी भावनाओं को दर्शाता है। गाना 3 मिनट 30 सेकंड का है, जो इमोशंंस से भरा है। यह ट्रैक दिल टूटने के दर्द को दर्शाता है।

गाने के बारे में बात करते हुए, वरिंदर ने कहा, "'क्यू' दिल टूटने और धोखा खाने के दर्द को दर्शाता है। यह गाना मेरे पहले किसी भी गाने से बेहद अलग है, क्योंकि यह सिर्फ एक कहानी नहीं बताता, बल्कि ऐसे अनुभव को पेश करता है जिसका हममें से बहुतों ने सामना किया है।" उन्होंने कहा, "इसका माहौल बेहद भावनात्मक है और मैं चाहता था कि हर नोट और हर शब्द लोगों के प्यार के सफर से मेल खाए। मुझे उम्मीद है कि यह उन लोगों को समझ और सांत्वना की भावना प्रदान करेगा, जिन्होंने कभी प्यार में धोखा खाया है।" 'क्यू' में म्यूजिक कंपोज गिल साब ने किया है और निर्देशन शेरा ने किया है। यह गाना वीवाईआरएल ओरिजिनल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia