हालात

नीट मामले को लेकर राजस्थान में यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेस्ट किया

अभिमन्यु पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट दफ्तर में घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सब को अपने साथ डीडवाना थाने ले गई, इसका यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज भगत ने विरोध किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान के डीडवाना जिले में कांग्रेस की यूथ विंग ने नीट पेपर मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे।

Published: undefined

अभिमन्यु पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट दफ्तर में घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सब को अपने साथ डीडवाना थाने ले गई, इसका यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज भगत ने विरोध किया।

Published: undefined

वो अभिमन्यु पूनिया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ अड़ गए और जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। दरअसल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नीट में धांधली, पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

Published: undefined

उन्होंने नीट में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार की भी मांग की। यहां प्रशासन और उनके बीच कहासुनी हुई, इसके बाद विधायक अभिमन्यु पूनिया समेत कांग्रेस के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। हालांकि बाद में सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया।

 इस दौरान अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि, नीट में हुई धांधली को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश और किसानों की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined