गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दो मंजिला जर्जर मकान धमाके के साथ गिर गया। पुलिस ने मलबे में दबे कुल 7 लोगों का रेस्क्यू किया है। अस्पताल में एक लड़की की मौत की सूचना आ रही है।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास मकान गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस फोर्स भेजकर रेस्क्यू शुरू कराया गया। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग लिया गया।
Published: undefined
कुछ ही देर में मलबे से 7 लोग बाहर निकाल लिए गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। इन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से कुछ को हायर सेंटर भी रेफर किया गया। हायर सेंटर से एक लड़की की मौत हो जाने की सूचना मिली है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद ये हादसा हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शकील नामक व्यक्ति ने मकान किराए पर लिया था। इसमें शकील का पूरा परिवार रहता था। आसपास के भी महिला-बच्चे रोजाना यहां पर काम करने के लिए आते थे। क्या काम किया जाता था, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।
Published: undefined
आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने का काम होता था। पुलिस छानबीन कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शकील की पत्नी मैवीश (35), बेटी अलशिफा (9), बेटी अलीशा (14), इमरान (16) पुत्र जावेद, सैयदा (30) सहित एक बच्ची और महिला को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined