हालात

सर्दी का सितम-शीतलहर की मार, उत्तर भारत में पारा पहुंचा 3 डिग्री के पास, ठंड से लोग बेहाल, जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली में 12 जनवरी को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उत्तर भारत में पारा 3 डिग्री के पास पहुंचा।
उत्तर भारत में पारा 3 डिग्री के पास पहुंचा। 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है। उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में 12 जनवरी को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। गंगोत्री में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

आईएमडी के अनार, पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7°C के बीच रहा।

Published: 13 Jan 2024, 8:48 AM IST

यूपी में ठंड से लोगों का बुरा हाल

कानपुर में पिछला 24 घंटा सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। राज्य में आज भी 'कोल्ड डे' रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, 14 और 15 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखी गई। यहां न्यूनतम तापमान 6.0 दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 3.9, अलीगढ़ और मेरठ में 4.8, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बरेली और बाराबंकी में 5.0 डिग्री के आसपास रहा और नजीबाबाद, लखीमपुरखीरी, हरदोई, अयोध्या और बलिया में 7.0 तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Published: 13 Jan 2024, 8:48 AM IST

कड़ाके की सर्दी से कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 16 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को यानी आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। कोहरे का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर के लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 16 जनवरी के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Published: 13 Jan 2024, 8:48 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jan 2024, 8:48 AM IST