हालात

असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, मरने वालों की संख्या पहुंची 37, लाखों लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि उदलगुरी जिले के खैराबारी राजस्व क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही लेकिन प्रभावित लोगों की संख्या में मामूली कमी आई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि उदलगुरी जिले के खैराबारी राजस्व क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।

Published: undefined

बारपेटा जिले के सरथेबारी राजस्व क्षेत्र से एक और व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है।कामरूप, तामुलपुर, हैलाकांडी, उदलगुरी, होजई, धुबरी, बारपेटा, विश्वनाथ, नलबाड़ी, बोंगाईगांव, बक्सा, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, गोलपारा, दरांग, बाजाली, नागांव, कछार जिलों में कुल मिलाकर 3,90,491 लोग प्रभावित हुए हैं। बृहस्पतिवार को 19 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 4,09,300 थी।

करीमगंज बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 2,40,477 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इसके बाद दरांग में 61,389 लोग प्रभावित हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined