हालात

भीषण गर्मी-लू के थपेड़ों की मार, प्रयागराज में टूटा 127 साल का रिकॉर्ड, IMD का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में लू चलने वाली है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एक तो झुलसा देने वाली गर्मी ऊपर से लू के थपेड़ों ने देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों का जीना दूभर कर रखा है। आलम यह है की देश के कई राज्यों में पारा अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। अने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश में रातें भी गर्म रहने वाली हैं। रात में इतनी गर्मी पड़ रही है कि यूपी के प्रयागराज में तो 127 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रात में यहा पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 18 जून तक हीटवेव चलने की संभावना है। गंगाई पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्से, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में भी लू की मार जारी रहने वाली है। इन राज्यों में 16 जून तक लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है।

Published: undefined

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी 17 जून तक लू चलने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी भीषण लू चलने के आसार हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में लू चलने वाली है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है।

Published: undefined

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में फिलहाल मॉनसून पूरी तरह से नहीं पहुंचा है। ऐसे में आने वाले दिनों में उत्तर भारत के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined