हालात

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली से लेकर यूपी घने कोहरे के साथ शीतलहर, जानें बाकी राज्यों का हाल

घने कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने समय सीमा से देरी से चल रही हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी से लेकर दिल्ली तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ गया, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है, कि 16 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुरुग्राम,फरीदाबाद,  हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, और अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

घने कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें अपने समय सीमा से देरी से चल रही हैं।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई थी। जिसके चलते इलाको में ठंड और बढ़ गई है। पंजाब के अमृतसर, यूपी के लखनऊ और वाराणसी में कोहरे के चलते विजिबिलिटी  25 मीटर है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में  येलो अलर्ट जारी किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined