हालात

MP की घटना पर राहुल-प्रियंका गांधी ने BJP सरकार को घेरा, 'महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक चुराएंगे आंख?'

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमला कर दिया और उनमें से एक महिला से कथित रूप से बलात्कार किया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दो सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर कथित हमले और इनमें से ‘‘एक महिला से दुष्कर्म’’ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर भाजपा की सरकारों का रवैया नकारात्मक है।

Published: undefined

उन्होंने यह दावा भी किया कि बीजेपी शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगभग ध्वस्त हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमला कर दिया और उनमें से एक महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। इस घटना के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।’’

उन्होंने कहा कि अपराधियों का ये दुस्साहस प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।

Published: undefined

राहुल गांधी का कहना था कि समाज और सरकार दोनों के लिए यह शर्मिंदगी का विषय है और उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए कि देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एवं उत्तर प्रदेश में राजमार्ग पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है।’’

Published: undefined

प्रियंका गांधी के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined