हालात

प्रियंका गांधी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन के लिए अखिलेश यादव को दी बधाई, सपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना की

प्रियंका ने कहा कि भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों और दमन के बावजूद एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ पर खड़े रहे।

प्रियंका गांधी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन के लिए अखिलेश यादव को दी बधाई
प्रियंका गांधी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन के लिए अखिलेश यादव को दी बधाई फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली जीत के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और रामगोपाल यादव को बधाई दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए बूथों पर डटे रहने के लिए उनकी सराहना की है।

प्रियंका गांधी ने कहा, समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को यूपी के नतीजों के लिए मेरी बहुत-बहुत बधाई। भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों और दमन के बावजूद सभी एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ पर खड़े रहे।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि "आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता और मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है। आप सभी को दिल से धन्यवाद। जय जनता। जय संविधान।" उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की 37 सीट जीती हैं और कांग्रेस को छह सीट हासिल हुई हैं।

Published: undefined

इससे पहले प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सराहना की थी। कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुकदमे लगाये गए, जेल में डाला गया, बार-बार नजरबंद किया गया। मगर, आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गए, आप टिके रहे।

Published: undefined

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, "मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया। आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।"

Published: undefined

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली थी, इस बार कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली हैं। राहुल गांधी ने मतगणना के उपरांत कहा था कि यूपी में हमें जबरदस्त जीत मिली है और इसके लिए मैं अपनी बहन प्रियंका को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने यहां खूब काम किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined