हालात

पेरिस ओलंपिक: सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- आप अद्भुत हैं

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को सिल्‍वर मेडल जीतने की बधाई देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नीरज, आप एक अद्भुत एथलीट हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद आपके रजत पदक जीतने की बधाई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता। इस खास उपलब्धि और देश का मान बढ़ाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी। नीरज के सिल्वर मेडल जीतने पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी है. उन्होंने नीरज को बधाई देते हुए कहा कि वो अद्भुत हैं. 

Published: undefined

पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को सिल्‍वर मेडल जीतने की बधाई देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नीरज, आप एक अद्भुत एथलीट हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद आपके रजत पदक जीतने की बधाई। आपने भारत को एक बार फिर बेहद गौरवान्वित किया है।'

Published: undefined

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का फाइनल बेहद रोमांचक रहा था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सीजन के अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा को गुरुवार रात रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर कांस्य पदक जीता।

रजत पदक जीतने के साथ नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए इतिहास रच दिया, वे ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए।

उनसे पहले पहलवान सुशील कुमार ने 2008 और 2012 के खेलों में कांस्य और रजत पदक जीता था। पीवी सिंधु लगातार दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। उन्होंने 2016 और 2020 में रजत पदक जीते थे।

वह ओलंपिक खेलों में दो या अधिक व्यक्तिगत पदक जीतने वाले चौथे भारतीय भी हैं। इस सूची में सुशील और पीवी सिंधु के अलावा मनु भाकर (2024) भी शामिल हैं।

नीरज का रजत पदक पेरिस में भारत का पांचवां पदक था, जिसमें एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारतीय खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं और ऐसा लगता है कि इसका असर अभी भी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined