आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मैच में चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। रहाणे ने 6ा रनों की विस्फोट पारी खेली।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य में लगी एक मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रखरखाव कार्य के दौरान शनिवार को किमी 48/9-10 के निकट मालगाड़ी की खाली 3 डब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
दिल्ली के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक और कुख्यात रवि गंगवाल-रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के छपरा में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी 35 वर्षीय मनीष साहू उर्फ नाटा के रूप में हुई है। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि साहू हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने गुरुग्राम के नौरंगपुर क्रशर जोन में केटीसी क्रशर पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। छापेमारी के दौरान 583 किलोवाट लोड चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद बिजली निगम ने दोषी पर 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी बिजली निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।जम्मू-कश्मीर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार हादसे की शिकार हो गई। दरअसल उनकी कार कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और किरन रिजिज भी ठीक हैं।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
बिहार के बांका जिले में शनिवार को एक महिला और एक युवक पेड़ से लटके पाए गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रघु दास (25) और उसकी भाभी सविता देवी (30) के रूप में हुई है। पता चला है कि रघु और सविता के बीच अवैध संबंध थे। रघु की शादी किसी और से तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।
जैसा कि परिवार के सदस्यों को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता था, उन्होंने रघु की शादी तय कर दी। शनिवार को बरगुनिया गांव में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। बाद में रघु और सविता दोनों सुनसान जगह पर जाकर पेड़ से लटक गए।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
जाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक फैसले में व्यापक जनहित में सरकारी कार्यालयों के समय को मौजूदा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की घोषणा की। फैसले की घोषणा करते हुए मान ने कहा कि संशोधित समय 2 मई से लागू होगा और 15 जुलाई तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के दौरान सरकारी कार्यालयों में आसानी से अपना काम कराने के लिए आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
एनसीआर और उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने आखिरकार उस व्यक्ति को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया, जिसने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी, एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान नरेला निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण (39) के रूप में हुई है। वह पहले भी शहर भर में दर्ज 12 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पंजाब में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को गेहूं की फसल के नमूने भी भेजे।
राघव चड्ढा ने पंजाब के विभिन्न खेतों का दौरा किया और भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों ने उन्हें अपनी क्षतिग्रस्त फसल के नमूने भी दिए। इसके बाद चड्ढा ने इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा और क्षतिग्रस्त गेहूं की फसल के नमूनों के साथ इसे भेज दिया।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने कहा है कि "उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट हैं। अस्पतालों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही हो रही है।"
सपा मुखिया अखिलेश ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि "यूपी की स्वास्थ्य व्यस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अस्पतालों में न डाक्टर है और न ही दवाएं हैं। जांच की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंभीर मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।"
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिणी राज्य के बार-बार दौरे से पता चलता है कि कर्नाटक में भाजपा कितनी कमजोर है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को गिराने का फैसला लिया है, जिसे भगवा दल के नेता जानते हैं और इसीलिए भाजपा के केंद्रीय नेता बार-बार राज्य का दौरा कर रहे हैं।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने एक अमेरिकन एनआरआई से तंत्र-मंत्र कर इलाज करने के नाम पर ठगी करने वाले ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 महिला और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अमेरिकी एनआरआई को करीब 10 महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया।
दरसअल पीड़िता किरण शर्मा के पति संजय शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उनका अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। वहां पर बीमार होने पर वह पंजाब वापस लौट आए थे और उनका बिजनेस वहां उनकी पत्नी किरण संभाल रही हैं। पंजाब से वह इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एनआरआई सिटी में आकर रहने लगे।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सहरसा, रोहतास के पुलिस अधीक्षक सहित 26 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, बीएमपी 16, पटना के कमांडेट पुष्कर आनंद को बीएमपी 3, बोधगया का कमांडेंट बनाया गया है। हिमांशु शंकर द्विवेदी को बीएमपी-11, जमुई का समादेष्टा बनाया गया है। इसके अलावा तौहीद परवेज को मुजफ्फरपुर का समादेष्टा, अनिल कुमार को आपात अनुक्रिया और सहयोग प्रणाली का एसपी बनाया गया है, जबकि हरकिशोर राय को पटना का समादेष्टा, अवकाश कुमार को दरभंगा का समादेष्टा, रविरंजन कुमार को वैशाली का एसपी, रमन कुमार चौधरी को जमालपुर (रेल) एसपी, मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का एसपी और डी अमरकेश को पश्चिम चंपारण का एसपी बनाया गया है।
मनीष को वैशाली एसपी से हटाकर अपराध अनुसंधान विभाग, पटना का एसपी, उपेंद्र नाथ वर्मा को सहरसा का एसपी, विशाल शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण), पटना, तथा अशोक कुमार प्रसाद को समादेष्टा, सुपौल का दायित्व सौंपा गया है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
बिहार के नालंदा हिंसा में शामिल शोभा यात्रा के आयोजक और बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर को SIT ने कुर्क किया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया, "फरार अपराधियों के ख़िलाफ़ न्यायोचित कार्रवाई कर रहे हैं। हम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई कर रहे। इस कार्रवाई के बाद 7 लोगों ने सरेंडर किया है।"
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
झारखंड के रामगढ़, बोकारो और लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन फूंक डाले हैं। तीनों वारदात बीती रात की हैं। नक्सलियों ने जिन ठेकेदारों और कन्स्ट्रक्शन कंपनियों को निशाना बनाया है, उनसे काम करने के एवज में लेवी (रंगदारी) मांगी गई थी।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
बिहार के नालंदा जिले में रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी सात लोगों ने अपनी संपत्ति की कुर्की के डर से शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिला प्रशासन ने जैसे ही सुबह नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की, उनमें से बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार सहित सात ने नालंदा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार, मोहम्मद शेरू, मोहम्मद चांद, मोहम्मद राशिद, मनीष वर्मा और सोनू वर्मा के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने सरेंडर करने वाले आरोपियों की संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हालांकि, दो आरोपी पप्पू और मुन्ना अभी भी फरार हैं और इसलिए जिला प्रशासन उनकी संपत्ति कुर्क कर रहा है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
नोएडा में दो थाने की टीम और दो स्पेशल फोर्स के लोगों ने शुक्रवार रात को जिले में गांजे की सबसे बड़ी खेप को पकड़ा है। पकड़ी गई खेप में 700 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ-साथ 5 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग गांजे की तस्करी कर उसे एनसीआर में कई जगह पर पहुंचाते थे। शुक्रवार रात में थाना बीटा-2, थाना जेवर पुलिस, एन्टी ऑटो थैफ्ट टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 5 गांजा तस्कर अभियुक्त 1.लवलेश साहू 2.राम मूरत 3.अंजनी कुमार तिवारी 4.नदीम 5.नाजिम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 704 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए से अधिक), तस्करी में इस्तेमाल 1 ट्रक और 1 स्विफ्ट डिजायर कार, 6 मोबाइल फोन और गांजा की बिक्री से प्राप्त 45 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के कपड़ों वाले बयान पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी के नेताओं के ऐसे बयान बीजेपी की संस्कृति को दर्शाती है। भाजपा का यही रुख है। मैं चाहता हूं कि जनता इस पर बहस करे।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
पुलवामा जिले में चोरों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की एक ऑटोमेटिड टेलर मशीन (एटीएम) को चुरा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। चोरों ने 7 और 8 अप्रैल की दरमियानी रात को पुलवामा शहर के बॉयज डिग्री कॉलेज से जम्मू-कश्मीर बैंक के एटीएम में सेंध लगा दी।
सूत्रों ने कहा, चोरी हुए एटीएम में कितनी रकम थी इसका पता लगाया जा रहा है। पुलवामा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
ऐसा लगता है कि प्रकृति से भरपूर ओडिशा बाघों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। जबकि भारत में बड़ी बिल्लियों (बाघों) की आबादी में 2006 से 2018 के बीच ड्रमैटिक वृद्धि देखी गई है। इसी के साथ ओडिशा में जंगली जानवरों की संख्या स्थिर हो गई है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, यूपी में विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच होगी। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 200 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 1 हजार हो गई है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
अडानी मुद्दे पर विपक्ष द्वार JPC की मांग पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि JPC की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि JPC में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
उत्तर प्रदेश के महोबा की सीमा में खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से टकराई गई। हादसे में टूरिस्ट बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बीस से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेज हवा के कारण आग जल्दी फैल रही थी। इस आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया है। स्थिति कंट्रोल में है।
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Apr 2023, 8:14 AM IST