अरुण गोयल को क्रोएशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोयल एक सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं। इससे पहले वह भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, "अरुण गोयल को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे।"
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत ढह गई। इस घटना में 4 लोगों के मौत की खबर है, न्यूज चैनल आज तक के खबर के मुताबिक 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
बिहार के दो लाख रुपये के इनामी अपराधी को शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। वह कई अपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने पटना में यह जानकारी दी।
बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से यहां जारी किए गए बयान में कहा गया कि उसे 'ट्रांजिट रिमांड' पर पटना लाया जा रहा है।
बयान में बताया गया कि आरोपी की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है और उसके खिलाफ पटना, भोजपुर और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के कई पुलिस थानों में 27 मामले दर्ज हैं।
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत ढह गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने बीजेपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इस्तीफे के बाद बचन सिंह आर्य ने कहा कि बीजेपी कार्य से लोग संतुष्ट नहीं हैं। अब क्षेत्र के लोग भी बीजेपी को नजरअंदाज करने लगे हैं।
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता और निशानेबाज अवनी लेखरा ने कहा कि "मुझे अच्छा लग रहा है। इस बार का सफर मुश्किल था, पिछली बार से भी ज्यादा मुश्किल। पहली बार कोई भी खिलाड़ी सिर्फ अनुभव हासिल करना चाहता है और किसी तरह की उम्मीद नहीं रखता, लेकिन इस बार मुझे खुद से उम्मीदें थीं और बाकी सभी को भी... पूरे भारतीय दल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है... मैं कुछ हफ्ते आराम करूंगी, जिसके बाद मैं नेशनल्स की तैयारी शुरू करूंगी...
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल में जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "कल जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह उन पार्टियों के नाम ले रहे थे जिनके साथ वे सरकार नहीं बनाएंगे। कई पार्टियां ऐसी थीं जिनका नाम तक नहीं लिया गया। हालांकि, उन्होंने इंजीनियर रशीद की पार्टी समेत कई पार्टियों का नाम नहीं लिया। इसका मतलब है कि कल अगर बीजेपी चाहे तो उनके साथ सरकार बना सकती है।"
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदियां उफान पर हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहे हैं। चमोली में भूस्खलन हुआ है। एक पहाड़ी का हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गया। ऐसे में सड़क बंद हो गई।
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है, "जो भी गलत करता है, बीजेपी उनके साथ खड़ी होती है और वो बीजेपी के साथ हैं। जो भी गलत होता है, कांग्रेस उनके लिए लड़ती है और उनकी आवाज उठाती है और आगे भी उठाएगी और इसीलिए वो कांग्रेस को पसंद भी करते हैं। 6 खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे. हमें कभी इस बात का अफसोस नहीं होगा कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े रहे, उन्हें इसका अफसोस होना चाहिए।"
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक विजेता भारतीय पैरालम्पिक एथलीट प्रणव सूरमा ने कहा, "बेहद खुशी मिल रही है कि मुझे इतना मान-सम्मान मिल रहा है। बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने आज देश के लिए मेडल जीता।"
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल हादसा हुआ है। सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से करीब 150 मीटर पहले पटरी से उतर गए।
पश्चिम मध्य रेलवे CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, "इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं। यह घटना सुबह लगभग 5.50 बजे घटी है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी। स्टेशन से लगभग 150 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ।"
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Sep 2024, 7:57 AM IST