कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मेवात में सांप्रदायिक झड़प को लेकर कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि ऐसी झड़पें हरियाणा में हो रही हैं। इसके लिए बीजेपी-जेजेपी सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं क्योंकि वे कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
हरियाणा के नूंह जिले के मेवात में वीएचपी की यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद धार्मिक उन्माद अब आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है। देर शाम सोहना में भी पथराव और गाड़ियों में आगजनी की खबर है। वहीं नूंह में बवाल के बाद इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक निलंबित कर दी गई हैं।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
हरियाणा के नूंह में दो समूहों के बीच हुई झड़प पर बोलते हुए हरियाणा विधानसभा के विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
नूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेवात की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं हाथ जोड़कर लोगों से अपील कर रहा हूं कि कृपया भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखें।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में मकानों और फ्लैटों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोरों को नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का फरार आरोपी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को पुलिस और एनआईए की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गुलटेन पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को गायों तथा गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की अध्यक्षता में अदालत ने फैसला सुनाया कि इस मामले को सक्षम विधायिका द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए। बृषभान वर्मा द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) में बूढ़े और बेकार बैल, बूढ़ी भैंस और नर समकक्षों को शामिल करते हुए गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक और ऑल्टो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
केंद्र सरकार ने बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अब तक मिजोरम को जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर से आए 12,600 से अधिक विस्थापितों को राहत देने के लिए कोई धन मुहैया नहीं कराया है। राज्य के अधिकारियों ने सोमवार को यह बात कही। मिजोरम गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने मणिपुर से विस्थापित होने के बाद मिजोरम के विभिन्न जिलों में शरण लेने वाले लोगों के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीव्र सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर बुधवार तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में कहा गया है, "...हरियाणा राज्य के नूंह जिले में प्रदर्शनकारियों, उपद्रवियों, आंदोलनकारियों और असामाजिक तत्वों द्वारा तीव्र सांप्रदायिक तनाव, मानव जीवन और संपत्ति को खतरा, सार्वजनिक शांति और सौहार्द में बाधा की स्थिति उत्पन्न की गई है।''
उपायुक्त ने मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए रात 8.30 बजे दोनों गुटों की बैठक बुलाई है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक ढह जाने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा से निपटने के लिए तौर-तरीके विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया और केंद्र तथा राज्य सरकार से ऐसे सभी मामलों में दर्ज एफआईआर का विवरण मांगा।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को एक सैनिक ने खुद को गोली मार ली।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। “सैनिक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।"
सूत्रों ने कहा, ''कानून के तहत जांच शुरू कर दी गई है।''
अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पूर्व विधायक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उनके ड्राइवर का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पूर्व विधायक और उसके बाद ड्राइवर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। रायसेन जिले के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का बीते दिनों घर के बाथरूम में शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया था।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारत के राष्ट्रपति से मिलने के लिए INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं और 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाने के लिए भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने अंतरिम राहत के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। प्रदेश हित के लिए जो भी चीज होगी वो हम करेंगे।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे लावारिस पड़े ट्रॉली बैग से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पोखरा में सड़क किनारे एक ट्रॉली बैग काफी देर से लावारिस पड़ा दिखा। काफी समय गुजर जाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने बैग को खोला तब उसमे से बुजुर्ग का शव दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद सोमवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को 5 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम 'भाजपा नेताओं के घरों के घेराव' पर रोक लगा दी।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
दिल्ली में पिछले हफ्ते डेंगू के 56 मामले सामने आए। इसी अवधि में मलेरिया के 11 मामले भी सामने आए। दिल्ली में लगातार तीसरे हफ्ते चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर सुनवाई चल रही है. सीजेआई ने कहा है कि मणिपुर में 3 ही महिलाएं शिकार नहीं हुई हैं, जो 3 मई की घटना थी. 3 मई के बाद कितनी एफआईआर हुई हैं. सीजेआई ने कहा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि हर एक मामले में एफआईआर दर्ज हो. ऐसा ना हो कि नया वीडियो सामने आए और फिर कदम उठाया जाए.
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि मणिपुर बहुत गंभीर मुद्दा है, प्रधानमंत्री क्यों नहीं आ सकते? हम सभी मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं...हम मणिपुर मुद्दे पर इमरजेंसी रूल के तहत चर्चा चाहते हैं:
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
उसकी(RPF कांस्टेबल चेतन कुमार) तबीयत गड़बड़ थी, उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया...कोई बहस नहीं थी: मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी घटना पर पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त, मुंबई
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़े हैं।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
INDIA गठबंधन की आज बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम बैठक कर रहे हैं उसके बाद जो होगा वह देखेंगे।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि राहत शिविरों में न ढंग के खाने की व्यवस्था है न शौचालय है। लोग बच्चों के लिए दवाएँ तक खरीद नहीं पा रहे। महिलाएं रोते हुए न्याय की मांग कर रही थी... :
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी मांग है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो...मणिपुर में हालात बहुत गंभीर हैं...बीजेपी और इसके गठबंधन के घटक दल को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए, उन्हें भी वहां के हालात का जायजा लेना चाहिए।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
आम आदमी पार्टी ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज दिल्ली का जो अध्यादेश संसद में लाया जा रहा है, इससे ज्यादा गैरकानूनी अध्यादेश संसद में आज तक कभी नहीं लाया गया। यह सिर्फ संविधान के खिलाफ ही नहीं बल्कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के भी खिलाफ है। यह एक प्रकार से भाजपा द्वारा दिल्ली के लोगों को धमकी दी जा रही है कि अगर तुम भाजपा के अलावा किसी और पार्टी को वोट देंगे तो हम उस सरकार को नपुंसक बना देंगे, उसकी सारी शक्तियां ले लेंगे:
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज राज्यसभा में प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 पेश करेंगे। इस बिल में प्रेस, पत्रिकाओं के पंजीकरण और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों का प्रावधान किया जाएगा।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बीएसएफ ने रात 1 बजकर 50 मिनट पर एक घुसपैठ को ढेर कर दिया।
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 31 Jul 2023, 7:49 AM IST