बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी को लेकर कई विपक्षी सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखे जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने बिधूड़ी के खिलाफ शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेज दी हैं।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
ध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उज्जैन निवासी भरत सोनी के रूप में हुई है। इससे पहले गुरुवार को उज्जैन के एसपी सचिन शर्मा ने बताया था कि कुल पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
मणिपुर में ताजा तनाव के बाद भीड़ का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। बीजेपी नेता और बीजेपी कार्यालय पर हमला करने के बाद आज शाम भीड़ ने सीएम एन बीरेन सिंह के परिवार के खाली आवास पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा बलों ने प्रया को विफल करते हुए भीड़ को तीतर-बीतर कर दिया।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्य के दौरे और बीजेपी नेताओं से मिलने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ राष्ट्रपति का राजस्थान आना बाकी है। मैं उपराष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। उन्होंने कल 5 जिलों का दौरा किया। उनसे मिलने कौन आ रहा है? स्थानीय बीजेपी नेता उनसे मिलने आ रहे हैं। वे क्या संदेश देना चाह रहे हैं?
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में बीआरएस विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। बीआरएस के पूर्व विधायक वेमुला वीरेशम भी आज कांग्रेस में शामिल हुए।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला के साथ मारपीट और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है अहमदाबाद के एक पॉश इलाके में सैलून के पास एक शख्स एक महिला के साथ मारपीट कर रहा है। शख्स की पहचान मोहसिन के रूप में हुई है।
पीड़िता ने एक वीडियो बयान में सोमवार को हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने बताया, ''हमें लगभग 4,000 से 5,000 रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ था। जिस कारण मैंने एक महिला स्टाफ सदस्य को डांटा।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चल रहे चर्चा के दौरान 'ठाकुर का कुंआ' कविता सुनाए जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
इस बीच उन्हें अपनी पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद का साथ मिला है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि मनोज यादव विद्वान आदमी हैं, वे सही बात को बोलते हैं। उन्होंने कहा कि झा ने कोई भी बात गलत नहीं कही है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक कमलेश सिंह के खिलाफ दलबदल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। कमलेश सिंह झारखंड विधानसभा में हुसैनाबाद सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह एनसीपी के अजीत पवार गुट के साथ चले गए हैं।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
उज्जैन रेप केस का आरोपी ऑटो ड्राइवर पुलिस धरपकड़ में घायल हो गया है। इसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई थी, तब उसने भागने की कोशिश की थी। इस दौरान वह गिर गया और घायल हो गया।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
एशियन पेंट्स के गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। एशियन पेंट्स ने कहा कि दानी 1968 से कंपनी से जुड़े हुए थे और कंपनी को तकनीकी उत्कृष्टता तक पहुंचाने में एक मजबूत ताकत रहे हैं।
वह 1970 में कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए और 1998 से 2009 तक कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर रहे। 2009 से, वो बोर्ड और कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और वाइस चेयरमैन बने रहे।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
बीजेपी कुछ महीनों बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से कर रही है। उत्तर प्रदेश में बनने वाले विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन को देखते हुए भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार के दिग्गज मंत्रियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू करने के लिए तैयार है। सीबीआईसी के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने गुरुवार को ये बात कही।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि एक कमाने वाली पत्नी की आय को अन्य कमाने वाले सदस्यों की आय के बराबर नहीं माना जा सकता है क्योंकि वह कमाई के अलावा विभिन्न जिम्मेदारियां निभाती है। न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) के पहले के आदेश को चुनौती देने वाली प्रतिमा साहू की याचिका पर सुनवाई की। जिसमें सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटों के मुआवजे के लिए उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
जमशेदपुर में पुलिस ने देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी डिग्रियां बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कागजात, कंप्यूटर, प्रिंटर, मॉनिटर सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
उज्जैन में बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के परिवार का पता चल गया है। वह सतना जिले का रहनेे वाला है। पुलिस ने कहा कि चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली कीर्ति नगर में फर्नीचर बाजार का दौरा किया और वहां पर कारपेंटर से बातचीत की। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "आज मैं दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर बाजार में गया और बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। कड़ी मेहनत करने के अलावा, वे अद्भुत कलाकार भी हैं -- ताकत और सुंदरता को तराशने में विशेषज्ञ ! हमने बहुत सारी बातें कीं, उनके कौशल के बारे में थोड़ा जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।”
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक वांछित अपराधी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह अपराधी राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या के बाद पिछले एक साल से फरार था।
आरोपी की पहचान शाहबाद डेयरी इलाके के रहने वाले मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साल 2022 में सोहेल ने सह-आरोपी रोहित, रोहित के चाचा श्रीकृष्ण, राजकुमार, राकेश उर्फ राजू, उसके दोस्त सचिन, गंगाराम उर्फ काला, दीपक और अभिनाश के साथ मिलकर रोहिणी सेक्टर-25 निवासी संदीप उर्फ पाजी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, "उज्जैन में एक 12 साल की लड़की के साथ बर्बरता से रेप किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये कौन लोग हैं जिन्हें दया नहीं आई। जब नग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में 12 साल की छोटी बच्ची घर-घर जाकर मदद की गुहार लगा रही थी क्या ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? हम किस तरीके का देश बना रहे हैं? ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मामला फास्टट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए और ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए। अगर ऐसी घटनाएं हर दूसरे दिन होती रहेंगी तो हमारी बेटियां कैसे बचेंगी और कैसे पढ़ेंगी। मैं सख्त कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की अपील करूंगी।"
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे हैं कि ये लोग चुनाव कराने के मूड में नहीं हैं। इनको पता है कि लोग इनके साथ नहीं है। जम्मू में भी भाजपा लोगों के हाथ मार खाएगी। विधानसभा तो दूर की बात है, अब वे पंचायत चुनाव की बात भी नहीं कर रहे हैं। अब सिर्फ लोकसभा चुनावों पर यकीन किया जा सकता जिसे वे टाल नहीं सकते।"
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "वे ये करते रहे हैं। किसी प्रकार से मुख्यमंत्री पर आरोप लगाओ और उन्हें कोर्ट में ले जाओ। इससे उन्हें राजनीतिक फायदा होगा। अभी तक जिन मुख्यमंत्रियों को निशाना नहीं बनाया गया है आगे उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा।"
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "बीजेपी RSS की उपज है, RSS की उपज नाथूराम गोडसे से हुई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, ये हत्यारों की पार्टी है। मैं ये खुलेआम बोलता हूं और किसी से डरता नहीं हूं।"
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत को लेकर दिए गए अपने बयानों को लकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने एक नाजी दिग्गज की प्रशंसा की थी, जिसके बाद उन्हें रूस के विरोध का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इसके लिए औपचारिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने सदन में कहा कि हम सभी की ओर से मैं खेद व्यक्त करना चाहता हूं। वहां मौजूद हम सभी लोगों के लिए अनजाने में इस व्यक्ति को पहचानना एक भयानक गलती थी।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
मध्य प्रदेश के छतरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लोकसभा में ये कहकर महिला आरक्षण पास किया गया कि माताओं-बहनों के सम्मान के लिए ये योजना लाई गई है। बीजेपी के लोग इसका धूम-धाम से प्रचार कर रहे हैं लेकिन ना जाने कब ये लागू होगा। उससे पहले बीजेपी को कम से कम मध्य-प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची में 33% महिलाओं का नाम हो। अगर ये नहीं देते हैं तो इसका मतलब है कि देश की जनता को धोखा देने के लिए बिल पास किया गया है। अभी की सूची में ऐसा नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी अपने स्तर पर इस पर विचार करेगी।"
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे और एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर आज दोपहर में 'रेल रोको' प्रदर्शन करेंगे।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन मैं देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई तो थोड़ा दुखी भी हूं। मेडल का श्रेय मैं मणिपुर के लोगों और अपने सभी सर को देती हूं जिनके समर्थन से मैं यहां तक पहुंची हूं। मैं उन सबको धन्यवाद देती हूं।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
एशियन गेम्स में आज 5वां दिन है। सुबह-सुबह भारत के लिए अच्छी खबर आई है। पहले रोशिबिना देवी ने वुशू में सिल्वर मेडल जीता अब 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
एशियन गेम्स में आज 5वां दिन है। सुबह-सुबह भारत को सिल्वर मेडल मिला है। रोशिबिना देवी ने वुशू में रचा इतिहास रचते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। भारत के खाते में अब तक 23 पदक आ चुके हैं, जिसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल है।
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Sep 2023, 7:50 AM IST