देश भर के बाजारों में गुरुवार को अचानक प्याज की कीमतों में उछाल आ गया। दिल्ली-एनसीआर में तो प्याज की कीमित 50 से 80 रुपये किलो पहुंच गई है। प्याज की कीमत बढ़ने से लोग चिंतित होते दिखाई दे रहे हैं।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को वापस लाना चाहिए, जिन्हें कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
राजस्थान में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर ईडी की छापेमारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है और ये उसी का नतीजा है। यह हमारे चुनाव अभियान को बाधित करने के लिए किया जा रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
चुनाव आयोग ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी ने कल चुनाव आयोग को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें कहा गया था कि उन्होंने झूठे, असत्यापित आरोप लगाए हैं।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि "वे (बीजेपी) देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। वे कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि किसी को सबूत मिल जाए कि मैं पेपर लीक या किसी अन्य मामले में शामिल हूं तो आप मेरा नाम बदल सकते हैं।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ उनके कथित सांप्रदायिक बयान की शिकायत की थी।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने एक ट्वीट में कहा कि पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से बदलने का एनसीईआरटी का हालिया प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। हमारा संविधान दोनों नामों को मान्यता देता है, और यह परिवर्तन हमारे शैक्षणिक संस्थानों और पाठ्यक्रम में अपनी विभाजनकारी सांप्रदायिकता को लागू करने के संघ परिवार के चल रहे प्रयास में एक और कदम प्रतीत होता है।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
इंग्लैंड का क्रिकेट वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अब श्रीलंका ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की पांच मैचों में चौथी हार है। इसके साथ ही मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
थाना एक्सप्रेसवे नोएडा पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 2022 के कुल 36 अभियोगों से सम्बंधित भिन्न-भिन्न प्रकार की 765 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए की है, उसे नष्ट किया।
न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय के आदेश पर गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय, नोएडा की उपस्थिति में अवैध शराब को जेसीबी के जरिए नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि पिछले साल पुलिस कमिश्नरेट नोएडा ने अवैध शराब के लिए अभियान चलाया था। जिसमें कई थाना इलाके में कई सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक जोड़े के अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध जाकर भी अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के अधिकार की पुष्टि की है। जोड़े ने अपने परिवार की इच्छाओं के विरुद्ध शादी करने के बाद सुरक्षा की मांग की थी और अदालत ने दिल्ली पुलिस को जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि जब दोनों पक्ष वयस्क होते हैं, तो अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का उनका अधिकार संविधान के तहत संरक्षित है, और यहां तक कि परिवार के सदस्य भी ऐसे रिश्तों पर आपत्ति नहीं कर सकते। अदालत ने आगे कहा कि अपने नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा करना राज्य का संवैधानिक दायित्व है।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
ईडी द्वारा राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर छापेमारी करने और मुख्यमंत्री के बेटे वैभव को तलब करने के बाद अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
अपनी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "अधिकारी यहां आए हैं। वे अपना काम कर रहे हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। वे जानकारी ले रहे हैं और हम उन्हें जानकारी दे रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आपसे (उनके समर्थकों से) शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।”
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले की जांच कर रही लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी सफाई देने के लिए 31 अक्टूबर को तलब किया है।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज सत्ता में हैं, मैं सत्ता में हूं लेकिन हमेशा आप सत्ता में नहीं रहेंगे। हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं, वे इतिहास को बदल रहे हैं, पुस्तक के नाम बदल रहे हैं। योगी जी की लिखी हुई किताबे भेज दी, किसी को पता है उन्होंने क्या लिखा है? यह एक राजनीतिक कैंपेन है और राजनीतिक प्रतिशोध है। हमारे राज्य से 4-5 वर्षों में 4 लाख करोड़ से ज्यादा कमाकर ले गए, हमारा टैक्स हमें वापस नहीं देंगे? वह तो हमारा पैसा है।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आज हम इंसानियत और मानवता के नाते आजम खान से मुलाकात करने आए हैं। बीजेपी जिस तरह से उन्हें और उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है, आज कांग्रेस पार्टी इन्हें समर्थन देने यहां आई है। आजम खान के साथ लगातार अत्याचार और अन्याय हो रहा है। उनके पूरे परिवार को इस सरकार ने प्रताड़ित कर रखा है। निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी की ताकत-क्षमता उनके साथ खड़ी है।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “चुनाव आते ही ED, CBI, IT आदि भाजपा के असली 'पन्ना प्रमुख' बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चला अपना आख़िरी दाँव!”
उन्होंने आगे कहा, “ED ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरपयोग के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।”
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "पहले तो वे(हिमंत बिस्वा सरमा) बताएं कि उन्हें और उनकी पत्नी को भारत सरकार ने किसान संपदा योजना के तहत जो 10 करोड़ रुपए दिए हैं, उसके लिए उन्होंने आवेदन किया था या भारत सरकार ने उन्हें खुद ये पैसे दे दिए? ये 10 करोड़ रुपए उन्हें किस योजना के तहत दिए गए? इसके लिए उन्होंने आवेदन किया या उनकी पत्नी ने?"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "वे(भाजपा) अब जो करना चाहें करें, मध्य प्रदेश के मतदाता और राजस्थान के मतदाता सब समझ रहे हैं।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
चाणक्य रक्षा संवाद में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, "40,000 'अग्निवीरों' का पहला बैच इकाइयों में शामिल हो गया है और क्षेत्र से प्रतिक्रिया अच्छी और उत्साहजनक है।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
IGMC शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने कहा, "पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC शिमला) में भर्ती कराया गया है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्थिति स्थिर है। हमने उनकी सभी मेडिकल जांच की हैं और रिपोर्ट सामान्य हैं। हमने उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं।"
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 256 है, जो सफर-इंडिया के अनुसार 'खराब' श्रेणी में है। वीडियो आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ से ली गई है जहां लोग सुबह की सैर के लिए पहुंचे।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
अमेरिका के लेविस्टन शहर में कम से कम तीन जगहों पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। सीएनएनकी रिपोर्ट के मुताबिक 50-60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद से संदिग्ध फरार हो गया।
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Oct 2023, 8:09 AM IST