मणिपुर के शीर्ष आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को जिम्मेदार ठहराया।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि फिलिस्तीनी भूमि के प्रति 'बर्बरता' गहराती जा रही है और आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों की चुप्पी गाजा में मानवीय संकट बढ़ा रही है।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेले गए विश्व कप 2023 के अहम मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया और 149 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह का शतक भी बेकार चला गया। बांग्लादेश की 5 मैच में यह चौथी हार है और वह लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने एक ट्वीट में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव, जो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सामूहिक हत्या के अभियान के लिए समझ दिखाते हैं, संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। मैं उनसे तुरंत इस्तीफा देने का आह्वान करता हूं।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आज शिवाजी पार्क में पार्टी की दशहरा रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव कराएं और जनता आपको बताएगी कि असली शिवसेना कौन है। मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दिल्ली के लालकिला में नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन से पहले सोनिया गांधी ने प्रभु श्रीराम और माता सीता का रूप धरे कलाकारों को विजय तिलक लगाया। कांग्रेस ने कहा कि दशहरा का यह पावन पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य हमेशा असत्य पर भारी होता है। सत्य की हमेशा जीत होती है।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आज के मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 5 विकेट पर 382 रन बनाकर बांग्लादेश के सामने 383 रनों का टारगेट रखा है। यह इस वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
चीन ने ली शांगफू को रक्षा मंत्री और राज्य पार्षद के पद से हटा दिया है। देश की शीर्ष कानून निर्माता नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कहा कि 7 अक्टूबर को, हमास ने इज़रायल पर युद्ध छेड़ दिया। यह 9/11 के बाद से दुनिया का सबसे भयानक आतंकवादी हमला था, लेकिन इज़रायल के लिए, आनुपातिक रूप से, यह बीस 9/11 जैसा था। यह हौलोकास्ट के बाद यहूदी विरोधी हिंसा का सबसे खराब कार्य था। ऐनी फ्रैंक की तरह, यहूदी बच्चे इन राक्षसों से छिप गए, और उन्हें ढूंढ लिया गया और मार डाला गया। हमास ने कत्लेआम किया, सिर काट दिया, बच्चों को जिंदा जला दिया, बलात्कार किया और बंधकों का अपहरण कर लिया। हम वह सब कुछ कर रहे हैं जो हमें गाजा में हमास को नष्ट करने के लिए करना चाहिए। हम इसकी आतंकी मशीन को नष्ट कर देंगे। हम इसकी राजनीतिक संरचना को नष्ट कर देंगे। हम अपने बंधकों को रिहा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और हम फिलिस्तीनी नागरिकों को नुकसान के रास्ते से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मीडिया सलाहकार और बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि महबूबा मुफ्ती जब फिलिस्तीन के लिए प्रदर्शन करना चाहती थीं तो उनके साथ लगभग बदसलूकी की गई। उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की इजाजत नहीं दी गई। मैं यहां पूछना चाहती हूं कि स्थानीय प्रशासन 2019 पीडीपी पर नकेल क्यों कस रहा है? आप हमें राष्ट्र-विरोधी बताते हैं। लेकिन जो गतिविधियां हम करना चाहते हैं वे शांतिपूर्ण हैं।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
पलक्कड़ के अरोमा थिएटर पहुंचने पर भीड़ में घायल होने के बाद फिल्म लियो के निर्देशक लोकेश कनगराज ने केरल में अपने दो कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्हें देखने के लिए थिएटर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
इजरायल से जंग के बीच हमास ने दोहरी नागरिकता वाले 50 बंधकों को रिहा करने के बदले फ्यूल सप्लाई की मांग की है। इजरायल ने इस मांग को ठुकरा दिया है। इजरायल का कहना है कि ईंधन सप्लाई की इजाजत तभी मिलेगी जब सभी 220 बंधकों को रिहा किया जाएगा।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "परसों AQI का स्तर 300 के पार हो गया था लेकिन कल इसमें गिरावट दर्ज की गई है। जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन हो रहा है, ठंड के बढ़ने के साथ प्रदूषण में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन प्रशासन से ज्यादा दिल्ली के लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। 91 जगह ऐसी हैं जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति होती है, ऐसी जगहों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाई है। 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है।"
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "विद्यारम्भं एक विशेष अवसर है। पूरा भारत दशहरा विजयदशमी मनाता है लेकिन केरल में विजयादशमी का दिन सीखने की शुरुआत का दिन होता है इसलिए बच्चों को लिखना सिखाना बड़ों का काम है। मैं उन बच्चों को पढ़ाता हूं जो तीन भाषाओं में आते हैं, हम एक थाली में चावल के दाने रखते हैं और उनकी उंगलियों से हम उन्हें लिखवाते हैं।"
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होगई है। राजधानी में अभी से सांस लेना दूभर हो गया है। दिल्ली में औसत एक्यूआई 300 है, जो बहुत खराब माना जाता है। चिंता की बात यह है कि आगे भी इसमें कोई सुधार की गुंजाइश नहीं है।
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Oct 2023, 8:06 AM IST