सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2024 में हज के दौरान 200 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु हृदय गति थमने और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण हुई।
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत सरकार ने हज यात्रा के सफल संचालन और भारतीय यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने पर काफी जोर दिया है।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 83.71 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण घटने के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट आई।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौजवानों, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ है।
उन्होंने केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के काफिले में शामिल एक वाहन का टायर बुधवार को यहां घरिंडा गांव में फट गया जिससे दो सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना राज्यपाल पुरोहित के सीमावर्ती इलाकों के दौरे के दौरान हुई।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को केंद्रीय बजट की तीखी आलोचना की और कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था की गाड़ी ठीक नहीं कर पाई तो सिर्फ ‘‘हॉर्न की आवाज बढ़ा दी’’।
लोकसभा में केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा की अनदेखी की है।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
डिशा में दो बार के विधायक भवानी शंकर भोई को बुधवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने भोई को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मैं घोषणा करती हूं कि भवानी शंकर भोई सदन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।’’
भोई 2019 और 2024 में दो बार तलसारा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
मुंबई के एक उपनगरीय क्षेत्र में 20 मंजिला एक आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग जाने पर धुएं के कारण दम घुटने से एक बुजुर्ग समेत चार लोगों की तबीयत खराब हो गयी। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र जोगेश्वरी में एस वी रोड पर ई हाई टावर नामक इस भवन में सुबह करीब नौ बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि यह आग 15 वें तल से 20वें तल तक बिजली के तारों में लगी थी।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
श्रीलंका की नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को केंद्र को यह जानकारी देते हुए मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई के लिए त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
गुजरात में बुधवार को भारी बारिश के बीच नदियों के उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह से ही सूरत, भरूच और आणंद जैसे दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण अधिकारियों को कुछ जगहों पर स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित करना पड़ा। कुछ इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "छत्तीसगढ़ की सरकार बने सिर्फ 7 महीने हुए हैं, आंकड़े बताते हैं कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, नक्सली घटनाएं हो रही है, अत्याचार, मर्डर, फायरिंग आदि हो रही है और इसे काबू करने के लिए सरकार ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है... ऐसे में सरकार को सचेत करना हमारी जिम्मेदारी बनती है... कल बजट आया लेकिन राज्य को कुछ नहीं मिला... आज हमने पूरे प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि हम बढ़ती महंगाई और लचर कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे, मुझे खुशी है कि सरकार के रोकने के बावजूद हजारों लोग यहां आए और हमने सरकार की नींद खोलने का काम किया है..."
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस ने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ और जुमला बजट’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इस बजट में सिर्फ दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश पर मेहबरानी की गई है, लेकिन देश के अन्य राज्यों, किसानों और गरीबों की अनदेखी की गई है।
वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पर लोकसभा में सामान्य चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने यह दावा भी किया कि ‘कुर्सी को बचाओ और मित्रों पर लुटाओ’ इस सरकार का आखिरी नारा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को ‘अग्निपथ’ योजना को खत्म करना चाहिए और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को बेरोजगारी नजर नहीं आ रही है तो आगामी विधानसभा चुनावों में उसे नजर आने लगेगी।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
किसान नेताओं से मुलाकात के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP का जिक्र किया है। हमने आकलन किया है और इसे लागू किया जा सकता है। हमने अभी एक बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।"
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अंबाला के पास शंभू सीमा पर यथास्थिति बनाए रखी जाए, जहां किसान 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक स्वतंत्र समिति गठित करने का प्रस्ताव करता है जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे जो किसानों और अन्य हितधारकों से संपर्क कर उनकी मांगों का ऐसा व्यावहारिक समाधान खोज सकेंगे जो निष्पक्ष, न्यायसंगत और सभी के हित में हो।
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्वतंत्र समिति में सदस्यों के कुछ नाम सुझाने को कहा या फिर वह समिति के लिए कुछ उपयुक्त व्यक्तियों की तलाश कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से एक सप्ताह के भीतर नाम सुझाने को कहा।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
काठमांडू विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सौर्य एयरलाइंस का CRJ7 (Reg-9NAME) विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 11:11 बजे पोखरा के लिए काठमांडू से उड़ा, दाएं मुड़ा और रनवे के पूर्वी हिस्से में एक जगह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। 18 लोगों के शव बरामद किए गए और 1 घायल व्यक्ति को बचाकर अस्पताल ले जाया गया: त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (TIA)
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा, "हमने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां मिलने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) नहीं आने दे रहे हैं। क्योंकि वे किसान हैं, शायद यही कारण है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं।"
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर यात्री विमान क्रैश हो गया है। टेक ऑफ के दौरान हादसा हुआ। अब तक 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। प्लेन में 19 यात्री सवार थे। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर यात्री विमान क्रैश हो गया है। टेक ऑफ के दौरान हादसा हुआ। प्लेन में 19 यात्री सवार थे, हालांकि, फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित बजट है। भारत के अधिकांश राज्यों को नजरअंदाज किया गया है। उनकी जरूरी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है। सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि विभिन्न राज्यों की स्थानीय जरूरतें क्या हैं और इसीलिए INDIA गठबंधन इसका विरोध कर रहा है।"
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तेज बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Jul 2024, 8:03 AM IST