नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि उनकी पार्टी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री के बजाय अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
आज धर्मशाला में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने 274 रन टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे कोहली 95 रन पर आउट हो गए और एक शानदार शतक से चूक गए।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ देर पहले एक आईडीएफ टैंक ने गलती से केरेम शालोम क्षेत्र में सीमा से सटे मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया। घटना की जांच की जा रही है और विवरण की समीक्षा की जा रही है। घटना को लेकर आईडीएफ दुख व्यक्त करता है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 4,651 हो गई है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को चार पेड़ प्रजातियों - सफेदा, चिनार, बांस और ऑथ की लकड़ी के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की, जिससे लोग बिना किसी परमिट के इनका निर्यात कर सकें।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस पहली सूची में 33 नामों का ऐलान कर चुकी है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में न्यूज़ीलैंड के 273 रनों का पीछा करे उतरी भारतीय टीम के तीन विकेट गिर गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद श्रेयर अय्यर भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 24ओवर में 139/3 है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में न्यूज़ीलैंड के 273 रनों का पीछा करे उतरी भारतीय टीम को दो झटके लग गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आउट हो गए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर इस समय क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 21ओवर में 125/2 है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच को खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। मैच रुकने से पर न्यूज़ीलैंड के 273 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए हैं। कोहली और अय्यर क्रीज पर हैं।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने एक ड्रोन को मार गिराया। जिसके बाद बीएसएफ पंजाब और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और फिरोजपुर जिले के राव के हितार गांव के बाहरी इलाके में एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन (असेंबल क्वाडकॉप्टर) बरामद किया।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
रविंद्र और मिचेल की मजबूत जोड़ी टूटने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को चौथा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने कप्तान टॉम लाथम को आउट कर दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 37 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
तेलंगाना के नारायणपुर जिले के एक गांव में रविवार को निर्माणाधीन कृषि इथेनॉल प्लांट के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। प्लांट के लिए मशीनरी के परिवहन को रोकने की कोशिश कर रही भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को आग लगा दी।
मारीकल मंडल के चित्तनूर गांव में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब स्थानीय लोगों ने प्लांट के लिए मशीनरी ले जाने वाले वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को हटाया। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी और पथराव किया। जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल भेजा। चित्तनूर और आसपास के गांवों के किसान इथेनॉल प्लांट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे खेतों से पानी फैक्ट्री को ओर डायवर्ट किया जाएगा।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
वर्ल्ड कप 2023 के आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रही है। टीम इंडिया के गेंदबाद तीसरे विकेट के लिए तरस रहे हैं। रचिन रवींद्र के बाद डेरेल मिचेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। मैच में 31 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 164/2 का स्कोर बना लिया है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
टीम इंडिया को तीसरे विकेट की तलाश है। रचिन रवींद्र ने अपना तीसरा वनडे अर्धशतक जड़ दिया है। कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबल में 25 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 125/2 का स्कोर बना लिया है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
घोषणा पत्र के सवाल पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष के लोग पहले तैयारी करते हैं। लेकिन बीजेपी ने एक बात भी छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं कही, बस इतना कहा कि उल्टा लटका देंगे। ये धमकी वाली बात गली मोहल्ले में दादा लोग करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्या करेंगे ये नहीं बताया। आपकी (बीजेपी) नीयत ये है कि सरकार में आया जाए और छत्तीसगढ़ की सारी खदान और फैक्ट्रियों को अडानी को सौंप दें।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सरकारी अफसरों और फौजियों को प्रचार में लगाना ठीक नहीं है। मोदी सरकार ने आदेश दिया है कि संयुक्त सचिव, उप निदेशक, उप सचिव जो भी अफसर जिले में होंगे वे रथ प्रभारी बनेंगे। मैंने पहली बार देखा कि किसी कार्यक्रम के लिए अफसरों का इस्तेमाल हो रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं, इसलिए इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है।"
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड की टीम 17 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बना चुकी है। रविंद 29 रन और मिचेल 22 रन बना कर क्रीज पर हैं।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में आईसीसी वर्ल्ड कप का मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। शमी ने विल यंग को आउट कर दिया है। न्यूज़ीलैंड की टीम 9 ओवर में दो विकटे के नुकसान पर 26 रन बना चुकी है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। डेवोन कॉन्वे आउट हो गए हैं। उन्हें सिराज ने जीरो पर आउट कर दिया है।
न्यूज़ीलैंड की टीम 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बना चुकी है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
धर्मशाला में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने विवादित नेता टी राजा सिंह को भी टिकट दिया है। हालांकि टी राजा बीजेपी से निलंबित चल रहे थे। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से कुछ देर पहले ही पत्र जारी कर उनका निलंबन रद्द कर दिया।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली से पहले ही राजधानी में हालात बिगड़ने लगे हैं। वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 22 Oct 2023, 8:19 AM IST