हालात

बड़ी खबर LIVE: MP में BJP की पांचवी लिस्ट से स्थानीय नेताओं में नाराजगी, भूपेन्द्र यादव के सामने आपस में भिड़े कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपनी पांचवी सूची जारी की। इसके बाद से बीजेपी में बवाल मच गया है। जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में जोरदार हंगामा हुआ। यह सब मध्य प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हुआ।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तेलंगाना में चुनाव से पहले नकदी, सोना जब्ती 300 करोड़ रुपये के पार

तेलंगाना में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को नकदी, सोना, शराब और अन्य वस्तुओं की जब्ती 300 करोड़ रुपये से अधिक की हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव डाक बंगला क्रॉसिंग के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे

मध्य प्रदेश में BJP की पांचवी लिस्ट से स्थानीय नेताओं में भारी नाराजगी, भूपेन्द्र यादव के सामने आपस में भिड़े कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपनी पांचवी सूची जारी की। इसके बाद से बीजेपी में बवाल मच गया है। जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में जोरदार हंगामा हुआ। यह सब मध्य प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हुआ। उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। भूपेंद्र यादव के गनमैन को पीटा गया।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू, पहले ही दिन 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के प्राथमिक खंड के संचालन का आम जनता के लिए शनिवार को पहला दिन था। यात्रियों के उत्साह और उमंग के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के बहुप्रतीक्षित प्राथमिक खंड में कमर्शियल परिचालन आरंभ हो गया। सुबह 6 बजे से आरंभ हुई नमो भारत ट्रेन की पहली यात्रा को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया

CWC 2023: विश्व विजेता इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों से हराया

वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका अपनी बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने अपने चौथे मुकाबले में शनिवार इंग्लैंड को 229 रनों के अंतर से बुरी तरह हराया है। मैच में पहले अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अपना कमाल दिखाया और 400 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने अपना जादू दिखाते हुए इंग्लैंड की टीम को 22 ओवरों में 9 विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

पाकिस्तान में लश्कर-ए-जब्बार के संस्थापक दाऊद मलिक की गोली मारकर हत्या

किस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, कबायली बुजुर्ग कहे जाने वाले मलिक की पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि यह शुक्रवार सुबह उत्तरी वज़ीरिस्तान आदिवासी जिले के मिराली इलाके में अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा किया गया एक लक्षित हमला था।

मलिक को एक निजी क्लिनिक में नकाबपोश लोगों ने निशाना बनाया और हमले के बाद हमलावर भागने में सफल रहे। मलिक को लश्कर-ए-जब्बार का संस्थापक और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक अज़हर का करीबी सहयोगी भी कहा जाता है।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

झारखंड में 690 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे जीरो पॉइंट पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। जहां पर राकेश टिकैत अपनी पूरी फौज के साथ किसानों का समर्थन करने के लिए पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

दिल्ली में ढाबा मालिक और उसके 8 साल के बेटे की हत्या

मध्य दिल्ली में एक ढाबा मालिक और उसके आठ वर्षीय बेटे की उनके घर पर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि मुख्य संदिग्ध फरार नौकर है, जिसे हाल ही में ढाबे के मालिक ने काम पर रखा था।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

लाहौर: नवाज शरीफ और आपका रिश्ता खून के रिश्ते से भी ज्यादा मजबूत है, इसे कोई नहीं तोड़ सकता- मरियम नवाज

हम एक योजना लाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें विषय होगा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सुरक्षा कैसे प्रदान की जाये- सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 21 अक्टूबर को पूरे भारत में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमने आपदा में अपने 7 लोगों को भी खोया है, आपदा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा किए गए प्रयास। उन्होंने आगे कहा कि हम एक योजना लाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें विषय होगा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सुरक्षा कैसे प्रदान की जाए।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा के दर्शन किए

हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंग भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, राहुल द्रविड़ ने की पुष्टी

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 400 रन का लक्ष्य, हेनरिच क्लासेन ने लगाया तूफानी शतक

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैड को 400 रन का टारगेट दिया है। अफ्रीका की ओर से हेनरिच क्लासेन ने तूफानी शतक लगाया है।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

आज इसरो द्वारा एक सफल परीक्षण उड़ान के बाद भारतीय नौसेना इकाइयों ने गगनयान मिशन के क्रू एस्केप मॉड्यूल को पुनः प्राप्त कर लिया 

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 उम्मीदवारों की सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें 12 महिलाएं हैं। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद ये सूची जारी की गई। गुना और विदिशा से बीजेपी ने नाम जारी नहीं किए हैं।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

इजरायली हमलों में मारे गए कम से कम 43 अज्ञात फलीस्तीनियों के शवों को एक सामूहिक कब्र में दफनाया गया 

गाजा में सरकारी मीडिया कार्यालय के मुताबिक, इजरायली हमलों में मारे गए कम से कम 43 अज्ञात फलीस्तीनियों के शवों को एक सामूहिक कब्र में दफना दिया गया है। मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारौफ ने अनादोलु को बताया कि यह दूसरी बार है कि जंग की शुरुआत के बाद से दर्जनों अज्ञात फलीस्तीनियों को दफनाया गया है।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना के चाचौड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया  

ISRO के गगनयान (टीवी-डी1) टेस्ट मिशन की सफलता पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण की प्रतिक्रिया

ISRO के गगनयान (टीवी-डी1) टेस्ट मिशन की सफलता पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने कहा, "यह इस मायने में बड़ी सफलता है कि यह गगनयान प्रोजेक्ट का पहला कदम है। यह प्रक्षेपण ISRO टीम की एस्केप मॉड्यूल के डिजाइन की जांच करने और उसे योग्य या मान्य करने की क्षमता साबित करता है।"

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 33 प्रत्याशियों के हैं नाम

गाजा पट्टी और मिस्र के बीच राफा सीमा को चिकित्सा आपूर्ति और खाने-पीने के सामान लाने के लिए खोला गया

गाजा पट्टी और मिस्र के बीच राफा सीमा को आज सुबह लगभग 10 बजे चिकित्सा आपूर्ति और खाने-पीने के सामान लाने के लिए खोल दिया गया। जंग में प्रभावित लोगों को अब राहत पहुंचाया जा सकेगा।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

राजस्थान चुनाव के लिए BJP ने जारी प्रत्याशियों की पहली सूची, लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के हैं नाम

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने झालरा पाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया है। सतीश पुनिया को अंबेर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

अखिलेश यादव के बयान पर RJD सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के बयान पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "चुनाव के दौरान ऐसा होता है, हर पार्टी की अपनी महत्वकांक्षा होती है। मैं शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करूंगा कि इन सब को बेहतर ढंग से सुलझाया जाए क्योंकि लोग बहुत लालसा से इस विकल्प की ओर देख रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि इस तरह की छवि न आए।"

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह के भादस गुरुकुल में यज्ञशाला की आधारशिला रखी

श्रीनगर: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने फिलिस्तीन का झंडा लेकर फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व किया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ऑफिस में लगी आग 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के ऑफिस में आग लग गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया, "आज लगभग 9:21 पर परम प्लाजा में इक्विटास फाइनेंस बैंक के ऑफिस में आग की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।"

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

बीजेपी सांसद सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया 

बीजेपी सांसद सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, "सुशील मोदी पहले क्या थे? वे कब थे यहां। अब वे रोज कुछ बोलते हैं, हमें उनपर कुछ नहीं कहना। हम क्यों बोलेंगे कि हम आपके(भाजपा) साथ आएंगे और अब बयान दे रहे हैं कि वे अनुमति नहीं देंगे। अनुमति मांग कौन रहा है?"

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है  

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस अकादमी पहुंचे  

गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डाल दिया गया है: ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ

दिल्ली में मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग के साथ कोहरा देखने को मिल रहा

राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 8 घायल

राजास्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 52 पर छिछांस बस स्टैंड के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग मुथारा के रहने वाले थे। यह सभी लोग हरियाणा जा रहा थे। इसी दौरान रहाते में हादसा हो गया।

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Oct 2023, 8:03 AM IST