राजस्थान के सीकर में प्रत्येक केंद्र से 75 से अधिक नीट-यूजी अभ्यर्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा कुछ केंद्रों पर यह संख्या 150 तक पहुंच गई है।
मेडिकल प्रवेश के लिए केंद्रवार परिणाम के विश्लेषण के अनुसार सीकर में 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का औसत राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रेल हादसा होने से टला है, यहां पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
मध्यप्रदेश में शनिवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि देवास में केले से लदा एक ट्रक खाई में गिर जाने से चालक और खलासी की मौत हो गई जबकि नरसिंहपुर में एक ट्रक के एक कार पर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
टोंक कला चौकी प्रभारी आरएस वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह देवास जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा केले से लदा ट्रक खाई में गिर गया।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मार्ग में दुकानदारों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह ‘‘भेदभावपूर्ण और सांप्रदायिक’’ फैसला है तथा इससे संविधान में निहित मौलिक अधिकारों का हनन होता है।
जमीयत का यह भी कहना है कि उसकी कानूनी टीम इस आदेश के कानूनी पहलुओं पर विचार करेगी।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य में निपाह महामारी की रोकथाम के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।
इस विषाणु से संक्रमण फैलने की पृष्ठभूमि में यह बैठक बुलायी गयी थी। उत्तरी मलप्पुरम जिले में इस संक्रमण के फैलने का संदेह है।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनी को दी गई धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना की निविदा रद्द कर दी जाएगी।
ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि धारावी के निवासियों और उनके व्यवसायों को उजाड़ा न जाए। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले लोगों को इलाके में ही 500 वर्ग फुट के घर दिए जाने चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्ता में आने के बाद हम धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना की निविदा को रद्द कर देंगे। सरकार को यह बताना चाहिेये कि इसे अभी क्यों नहीं रद्द किया जाना चाहिए। हम मुंबई को अडाणी नगर नहीं बनने देंगे।’’
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले उपराज्यपाल को अधिक अधिकार दिए जाने के फैसले को लेकर शनिवार को जम्मू में युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के प्रदेश युवा प्रभारी मान सिंह राठौर के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए शहर के मध्य स्थित महाराजा हरि सिंह पार्क में एकत्र हुए और क्षेत्र में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की।
हालांकि,पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में उनमें से दर्जनों को हिरासत में ले लिया गया तथा पुलिस बस में ले जाया गया।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, "आज दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तेलंगाना, उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पूर्व मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात में तेज़ हवाओं के साथ 4-5 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी तट क्षेत्र में रेड अलर्ट, पश्चिमी तट क्षेत्र में रेड अलर्ट, मध्य भारत में ऑरेंज अलर्ट, उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी रहेगा। उत्तर भारत में 22 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली NCR में आज और कल थोड़ी बारिश होगी।"
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
INDIA ब्लॉक ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूदा बीजेपी-जेडीयू सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी संकट में है। वो अपनी सांप्रदायिक राजनीति पर उतर आई है लेकिन वे (बीजेपी) भूल चुकें हैं कि देश की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को विफल किया है।"
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब यूपीएससी, ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को विवादों में है।
हालांकि सोनी ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। खबरों के मुताबिक, जून के आखिरी हफ्ते में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने की वजह से उमस बढ़ गई है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज भी लोगों को उमस से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है
दिल्ली में 25 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Jul 2024, 7:46 AM IST