हालात

बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का सवाल- दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया, मोदी कैसे करेंगे?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया था। मोदी कैसे करेंगे?...मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा, लेकिन यह संभव नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

बिहार के रोहतास जिले में विक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली को शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

'इंडिया' जीतेगा, 2024 में मोदी सरकार को बाहर का रास्‍ता दिखाएंगे: विपक्षी नेता

 विपक्षी दलों के कई नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि 'इंडिया' गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में "अहंकारी और भ्रष्ट" भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बाहर कर देगा।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

उद्धव ठाकरे बोले, इंडिया 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगा

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है और 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम होंगे सिंगापुर के नए राष्ट्रपति, 70.4% वोट के साथ चुनाव जीता

सिंगापुर की सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व सदस्य और भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। चुनाव विभाग ने शनिवार को ऐलान किया कि शनमुगरत्नम ने 70.4% वोट के साथ चुनाव में जीत हासिल की है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

संसद के विशेष सत्र पर आनंद शर्मा बोले- सरकार का तरीका लोकतंत्र के लिए स्वस्थ्य नहीं

संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन ऐसे सत्रों का हमेशा एक विशिष्ट एजेंडा होता है जिसे पहले से प्रसारित किया जाता है। विपक्षी दलों को पता है कि सत्र किस उद्देश्य से बुलाया गया है। (विशेष सत्र) में गंभीरता का अभाव है या कोई छिपा हुआ एजेंडा है, हम नहीं जानते। सरकार को ईमानदार होना चाहिए और कामकाज पारदर्शी होना चाहिए, अपारदर्शी नहीं। सरकार सिर्फ झटका पैदा करने के लिए आखिरी मिनट में आश्चर्य में विश्वास करती है, लोकतंत्र के लिए स्वस्थ्य नहीं है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कहा- इस लागू करने का कोई व्यावहारिक तरीका नहीं

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कहा कि मैं यह कहने का तर्क समझता हूं कि यहां-वहां हर छह महीने में चुनाव क्यों होते हैं। वे तर्क दे रहे हैं कि इसमें पैसा खर्च होता है और आदर्श आचार संहिता लगती है तो कुछ समय के लिए शासन ठप हो जाता है। हम उन सभी तर्कों को समझते हैं लेकिन इसका प्रतिवाद यह है कि आपका निदान सही हो सकता है लेकिन आपका नुस्खा गलत है। आपका नुस्खा संसदीय प्रणाली में काम नहीं कर सकता। ऐसा कोई व्यावहारिक तरीका नहीं है जिससे आप ऐसी प्रणाली लागू कर सकें।'

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के भाटपारा के बोडाई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली लौटे

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर तेजस्वी का पीएम मोदी को सुझाव- पहले 'एक राष्ट्र, एक आय' लागू करें

बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का सवाल है, हम पीएम मोदी को सुझाव देना चाहेंगे कि वे पहले 'एक राष्ट्र, एक आय' लागू करें ताकि सभी को समान आय मिले। बेरोजगारी और गरीबी है, उन्हें पहले 'वन नेशन, वन इनकम' चाहिए। उन्हें इसके लिए एक समिति बनानी चाहिए।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार बोले- यह एक अच्छी बैठक थी

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद पटना लौटने पर कहा कि गठबंधन की बैठक आयोजित हुई और सब कुछ ठीक रहा। बैठक के बाद सभी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने विचार रखे। यह एक अच्छी बैठक थी।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा आदित्य-एल1 मिशन

मध्य प्रदेश में BJP को एक और झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदलने का खेल जारी है। इसी बीच बीजेपी को शुक्रवार को एक और झटका लगा। नर्मदापुरम जिले के पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की 

किसी भी दिन कोई भी किसी को हरा सकता है : रोहित शर्मा

एशिया कप में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच से पहले, कप्तान रोहित शर्मा ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम को प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और चीजों को सही करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मैदान पर कोई भी पक्ष किसी भी दिन किसी को भी हराने में सक्षम है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुझे खुशी है कि नीरज भाई ने स्वर्ण पदक जीता : अरशद नदीम

हाल ही में संपन्न विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भाला फेंक फाइनल में रजत पदक जीता, जबकि भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। बीबीसी से खास बातचीत में नदीम ने चैंपियनशिप टूर और नीरज के साथ अपनी बॉन्डिंग पर विचार व्यक्त किये।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी वापस दिल्ली पहुंचीं

यह सिर्फ INDIA गठबंधन की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है: 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव

कर्नाटक: संतोष बनाम येदियुरप्पा की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आई

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष द्वारा आयोजित पार्टी की बैठक के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ उनकी लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों की समीक्षा के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों की समीक्षा के लिए 2 से 3 सितंबर तक श्रीलंका का दौरा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री रानिल विक्रमसिंघे के अलावा प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से बातचीत करेंगे।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

राहुल गांधी का सवाल- दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया था, मोदी कैसे करेंगे?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सुपर पावर इंग्लैंड 'कांग्रेस मुक्त भारत' नहीं कर पाया था। मोदी कैसे करेंगे?...मोदी जी सोचते हैं कि उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा, लेकिन यह संभव नहीं है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

INDIA गठबंधन के बनने से BJP घबराई हुई है...जल्द से जल्द पब्लिक मीटिंग होगी, जल्द ही उसकी घोषणा होगी: NCP नेता अनिल देशमुख

10 महीने से हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी नागरिक नेपाल सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद पिछले साल नवंबर से अपनी पत्नी के साथ यहां रह रहा है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

मुंबई: INDIA गठबंधन की अगली बैठक पर सवाल का सुप्रिया सुले ने दिया जोरदार जवाब, पत्रकार को बोलीं- आपको किस दिन चाहिए, हम उस दिन रख लेंगे

दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन की बिक्री के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जामिया मिलिया इस्लामिया के एक पूर्व छात्र की याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें ज़किया ज़हीर नामक तीसरे पक्ष को जमीन की बिक्री के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के फैसले को चुनौती दी गई है। इस जमीन पर विश्वविद्यालय को प्रथम दावा अधिकार प्राप्त है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

उद्धव ठाकरे का दावा- इंडिया 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगा

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडिया पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है और 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: INDIA गठबंधन के नेता कार्यक्रम स्थल से रवाना, गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज संपन्न

जल्द से जल्द सीट शेयरिंग के मुद्दे पर हम आपस में चर्चा करके प्रस्ताव निकालेंगे- राहुल गांधी

मुंबई में NDIA गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जल्दी से जल्दी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर हम आपस में चर्चा करके प्रस्ताव निकाल देंगे। अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी चुनाव जीत ही नहीं सकती।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है- केजरीवाल

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है। यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे: लालू यादव

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

G20 शिखर सम्मेलन से पहले उत्तरी जिला पुलिस दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ड्रोन से निगरानी कर रही

BJP और PM मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त, अब इनका जीतना नामुमकिन- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस मंच पर मौजूद पार्टी देश की 60 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये एकजुट रहीं तो बीजेपी का हारना तय है। अब बीजेपी का जीतना नामुमकिन है। बीजेपी और पीएम मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।  इस देश में एक कारोबारी और पीएम के बीच साठगांठ है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

जब हम एक नहीं थे तो देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और पीएम मोदी को लाभ मिल गया: लालू यादव

आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि जब हम एक नहीं थे तो देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और पीएम मोदी को लाभ मिल गया। बीजेपी सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। देश में गरीबी, महंगाई बढ़ रही है। पीएम मोदी झूठ बोल के चुनाव जीते। उन्होंने चुनाव से पहले कहा कि हमारा और बाकी नेताओं का स्विस बैंक में पैसा जमा है। उसे लाएंगे और सबको 15 लाख रुपये देंगे। इसके लिए सबका खाता भी खुलवाया गया था। हमने भी खाता खुलवाया था कि हमें भी पैसा मिले, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

इंडिया गठबंधन केवल कुछ नेताओं का नहीं है बल्कि देश के करोड़ों लोगों का है: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल कुछ नेताओं का नहीं है बल्कि देश के करोड़ों लोगों का है। मोदी सरकार अब तक की देश की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

सभी लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो इसका नतीजा होगा कि केंद्र की सरकार हारेगी: नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो इसका नतीजा यह होगा कि केंद्र की सरकार हारेगी। उन्होंने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। उन्हीं की खबरें छपती हैं। जैसे ही वो हारेंगे तो प्रेस वाले भी आजाद हो जाएंगे। जो आपका मन करेगा फिर आप वो लिखना। वे देश का इतिहास बदलना चाहते हैं, ऐसा हम नहीं होने देंगे।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

पीएम मोदी ने संसद का स्पेशल सेशन क्यों बुलाया है हमें नहीं पता: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद का स्पेशल सेशन क्यों बुलाया है हमें नहीं पता। मणिपुर जल रहा था तो तब स्पेशल सेशन नहीं बुलाया, कोरोना में लोग परेशान थे तब नहीं बुलाया, फिर अब क्या हुआ। वे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम पर निशाना, कहा- 100 रुपये बढ़ाते हैं और दो रुपये कम करते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मीटिंग को सभी नेताओं ने अच्छे से चलाया। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 100 रुपये बढ़ाते हैं और दो रुपये कम करते हैं।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना

आंध्र प्रदेश: इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले, तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले, तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारत का पहला सौर मिशन (आदित्य-L1 मिशन) 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाला है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

'INDIA' कोऑर्डिनेशन में पवार, वेणुगोपाल, राउत समेत 13 नेताओं को मिली जगह, कन्वेनर पर अभी फैसला नहीं

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, डीएमके के एमके स्टालिन, शिवसेना से संजय राउत, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी से जावेद खान, जेडीयू से लल्लन सिंह, जेएमएम के हेमंत सोरेन, डी राजा, एनसी के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को शामिल किया गया है। अभी इसका कन्वेनर नहीं बनाया गया है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: खड़गे बोले- पीएम मोदी ने हमारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन से की 

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारी दोनों बैठकों की सफलता, पहली पटना में और दूसरी बेंगलुरु में, इस तथ्य से मापी जा सकती है कि प्रधानमंत्री ने अपने बाद के भाषणों में न सिर्फ INDIA पर हमला बोला बल्कि हमारे प्यारे देश के नाम की तुलना आतंकवादी संगठन और गुलामी के प्रतीक से भी की।"

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

'एकजुट होकर, हम सभी अत्याचारी ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे', INDIA बैठक की फोटो शेयर कर बोली TMC

ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए महामारी वीज़ा किया ख़त्म

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फरवरी 2024 से महामारी इवेंट वीजा को बंद करने की घोषणा की है।इस वीज़ा को 2020 में महामारी के चरम के दौरान श्रम की कमी को दूर करने और देश छोड़ने में असमर्थ अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मदद के लिए पेश किया गया था।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया  

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "यह केवल संविधान में संशोधन से संभव नहीं है, इसके लिए राज्यों को स्वीकृति देनी होगी। जो भाजपा शासित राज्य हैं- जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र वहां उन्हें बस एक प्रस्ताव पारित करना है और विधानसभा भंग हो जाएगी।"

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बनी कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बनी कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया नियमों और परंपराओ से चलती है, लेकिन अपना कार्यकाल पूरा कर चुके राष्ट्रपति सरकार के प्रति जवाबदेह हो या सरकार द्वारा गठित किसी कमेटी के अध्यक्ष बने हो ऐसा मुझे याद नहीं आता है। आखिर क्यों?

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई की बैठक में INDIA गठबंधन ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ISRO को बधाई देने का प्रस्ताव किया पारित

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से प्रफुल्लित INDIA दलों ने पूरे ISRO परिवार को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया। पूरा देश गौरवान्वित है। साथ ही कल आदित्य-एल1 के लॉन्च के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, " इस मुद्दे पर एक कमेटी बनी  है, मैं पूछती हूं कि कमेटी महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के अधिकारों, महिला आरक्षण, बेरोजगारी पर कब बनेगी? 3 कमेटी रिपोर्ट पहले ही आ चुकी हैं और वे कमेटी रिपोर्ट कहती हैं कि 5 संशोधन करने पड़ेंगे।"

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की प्रतिक्रिया

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अभी तो समिति बनी है, इतना घबराने की बात क्या है? समिति की रिपोर्ट आएगी, फिर पब्लिक डोमेन में चर्चा होगी। संसद में चर्चा होगी। घबराने की बात क्या है? बस समिति बनाई गई है, इसका अर्थ यह नहीं है कि यह कल से ही हो जाएगा।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: विपक्ष के INDIA गठबंधन के नेताओं ने अपनी बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो के लिए पोज़ दिया

संसद के विशेष सत्र और सत्र के एजेंडे की अटकलों पर सांसद रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया

संसद के विशेष सत्र और सत्र के एजेंडे की अटकलों पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि संसदीय व्यवस्था की सारी मान्यताओं को यह सरकार तोड़ रही है। अगर विशेष सत्र बुलाना था तो सरकार को सभी विपक्षी पार्टियों से कम से कम अनौपचारिक तौर पर बात करनी चाहिए थी। अब किसी को नहीं पता है कि एजेंडा क्या है और सत्र बुला लिया गया है।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक शुरू

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में हुए फैसलों के बारे में दोपहर बाद होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी जाएगी।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

महाराष्ट्र: सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल गांधी मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे

महाराष्ट्र: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

मुंबई: उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मुंबई में भारत गठबंधन की बैठक के आयोजन स्थल पर पहुंचे

WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे

राष्ट्रपतिमुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को दी मंजूरी 

घरेलू एलपीजी की कीमतों में कटौती के बाद, कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 158 रुपये की कटौती हुई

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "बहुत अच्छी रही"

बिहार के दरभंगा कमला-कोशी नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार के दरभंगा कमला-कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुशेश्वरस्थान और किरतपुर के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Sep 2023, 8:01 AM IST