हालात

बड़ी खबर LIVE: खड़गे का सवाल- हमारे 200 से 300 करोड़ रुपए रोक देंगे तो चुनाव कैसे होंगे, क्या यह निष्पक्ष चुनाव है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारी पार्टी का खाता बंद कर दिया गया है,अगर वे हमारे 200 से 300 करोड़ रुपए रोक देंगे तो चुनाव कैसे होंगे। तो क्या यह निष्पक्ष चुनाव है?"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो : Getty Images)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो : Getty Images) 

यूपी के मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की

महाराष्ट्र: नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में एमएच पॉलिमर फोम कंपनी में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

हरियाणा की नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन ने करीब दो घंटे तक हुई चर्चा के बाद ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। सैनी ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक विश्वास मत पर मतदान से पहले सदन से बाहर चले गये। पार्टी ने अपने सभी 10 विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने के लिए कहा था।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

मध्य प्रदेश: सिवनी में आज रात 8:02 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

मध्य प्रदेश: इंदौर में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट 

खड़गे का सवाल- हमारे 200 से 300 करोड़ रुपए रोक देंगे तो चुनाव कैसे होंगे, क्या यह निष्पक्ष चुनाव है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारी पार्टी का खाता बंद कर दिया गया है,अगर वे हमारे 200 से 300 करोड़ रुपए रोक देंगे तो चुनाव कैसे होंगे। तो क्या यह निष्पक्ष चुनाव है?"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

तमिलनाडु: ऊटी में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन में झारखंड के दो मजदूर फंसे, एक की मौत

BJP के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया: चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है: कांग्रेस

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में ‘देरी’ के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश के चलते नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि वीवीपैट के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को मिलने से इनकार कर रहा है।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

उत्तर प्रदेश: नोएडा शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने बीजेपी, CPIM, कांग्रेस और NC, पीडीपी जैसी राज्य मान्यता प्राप्त पार्टियों से मुलाकात की। पार्टियों ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी होना चाहिए और उसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। पार्टियों का यह भी कहना था कि उम्मीदवारों या सभी राजनीतिक दलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एक जैसी होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दलों की मांग थी कि प्रवासी जहां भी हैं उनके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि वे ठीक से मतदान कर सकें, उनका मतदान प्रतिशत आमतौर पर कम रहता है।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

बीजेपी ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा - लद्दाख की जनता का विश्वास टूट रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बार-बार प्रदर्शनों के बीच लद्दाख के शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में 8 दिन से अनशन कर रहे हैं। आज लद्दाख की जनता पूर्ण राज्य का दर्जा और 6वीं अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग कर रही है जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लद्दाख की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर लद्दाख की जनता की आवाज सुने केंद्र: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी ‘हठधर्मिता’ छोड़कर इस केंद्रशासित प्रदेश की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

उन्होंने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा। लद्दाख की जनता का विश्वास टूट रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बार-बार प्रदर्शनों के बीच लद्दाख के शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में आठ दिन से अनशन कर रहे हैं। आज लद्दाख की जनता पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग कर रही है जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है।’’

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 36 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी को 36 साल पुराने फर्जी गन लाइसेंस मामले में वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। साथ ही 2 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

हरियाणा की भलाई के लिए हमने कड़ी मेहनत की- दुष्यन्त चौटाला

हरियाणा के हिसार के नव संकल्प रैली' में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने कहा, "हरियाणा की भलाई के लिए हमने कड़ी मेहनत की। लोग तय करेंगे कि किसे सत्ता में रखना चाहते हैं और किसे नहीं। अगर आप (अजय चौटाला) भीड़ में से कोई भी नाम चुनकर उसे लड़ने के लिए कहेंगे तो मुझे यह कहने में कोई संदेह नहीं है कि कोई भी एक कदम पीछे नहीं हटेगा।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

मैं आज घोषणा करता हूं कि मैं करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "मैं आज घोषणा करता हूं कि मैं करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास किया

बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध शख्स का नाम शब्बीर है जिसे कर्नाटक के बेल्लारी जिले से हिरासत में लिया गया है है। फिलहाल NIA की टीम संदिग्ध शख्स से पूछताछ कर रही है।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

हमारा अग्निवीर बिना प्रशिक्षण के जाकर अपनी जान दे देगा, लेकिन फिर भी उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा- राहुल गांधी

महाराष्ट्र के दोंडाइचा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "चीनी सेना के जवानों को 3-4 साल तक आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिलती है। अगर हमारे अग्निवीरों को, जिन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है, चीनी सैनिकों का सामना करना पड़ जाए तो क्या आप सोच सकते हैं कि तब क्या होगा? हमारा अग्निवीर बिना प्रशिक्षण के जाकर अपनी जान दे देगा, लेकिन फिर भी उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा।''

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

बीजेपी का काम है जुमलेबाजी- सीएम ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमारा काम है जनता से कहना। बीजेपी का काम है जुमलेबाजी। उन्होंने(BJP) कहा कि हमें 400 सीट मिलेंगे। हम ऐसा नहीं कह सकते, हम जनता के ऊपर सब छोड़ते हैं, जनता जिसे वोट देगी हम उसे मानेंगे लेकिन भाजपा जबरदस्ती से चुनाव करेगी तो हम इसे नहीं मानेंगे।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं, 'नारी न्याय' गारंटी का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।

'नारी न्याय' गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएं कर रही है, उसमें,

 1️. महालक्ष्मी गारंटी

 इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

 2️. आधी आबादी -पूरा हक़

 इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

 3️. शक्ति का सम्मान

 इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

 4️. अधिकार मैत्री

 इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

 5️. सावित्री बाई फुले हॉस्टल

 भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं । और ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है।"

 उन्होंने कहा कि यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से  हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करिए।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

हरियाणा विधानसभा में नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के फ्लोर टेस्ट का दृश्य

JJP ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से 'अनुपस्थित' रहने को लेकर व्हिप जारी किया

यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 4% महंगाई भत्ते का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्माचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

CAA लागू होने पर जयराम रमेश बोले- इनका (BJP) शैतानी मकसद है, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं 

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है-(सीएए लागू नहीं किया जाएगा)। हम सीएए के खिलाफ थे क्योंकि धर्म के आधार पर नागरिकता देना संविधान के खिलाफ है। इसे सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दी गई है। इसे लागू करने के लिए उन्होंने 4 साल और 3 महीने का समय क्यों लगाया? इनका शैतानी मकसद है क्योंकि चुनाव आ रहे हैं।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में कुछ ढाबों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में कुछ ढाबों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। CFO प्रदीप कुमार ने कहा, "में गऊ सिटी सर्कल में कुछ ढाबों में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन सेवा की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। हमें 6 ढाबों और दो दुकानों में आग लगी हुई मिली। यहां 10 फायर टेंडर मौजूद हैं। हमने आग पर काबू पा लिया है, कूलिंग प्रोसेस जारी है। घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।"

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

हरियाणा में BJP की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, CM नायब सिंह सैनी को साबित करना है बहुमत

हरियाणा में नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। सीएम नायब सिंह सैनी को विधानसभा में आज बहुमत साबित करना है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। इसके अलावा पार्टी को 7 में से 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं हलोपा के गोपाल कांडा भी बीजेपी के साथ हैं। बीजेपी के मुताबिक, उसके पास इस समय कुल 48 विधायकों का समर्थन प्रप्त है।

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Mar 2024, 8:04 AM IST