तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को यह कहते हुए कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकतंत्र पर हमले से 'असाधारण स्थिति' बनी हुई है, राज्य को व्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
नई दिल्ली इलाके में स्थित श्रम शक्ति भवन के पास आज एक लावारिस बैग मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पार्लियामेंट स्ट्रीट के एसीपी अजय कुमार ने कहा कि एहतियात के तौर पर चेकिंग कराई गई। बैग में उपकरण मिले हैं जो इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किए जाते हैं।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक की तैयारी के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे सरकारी अस्पतालों में निर्दोष लोग मर रहे हैं। किसानों की मृत्यु दर बढ़ रही है और महंगाई बढ़ रही है। शरद पवार के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमी पर भी चर्चा हुई। हमने शरद पवार से इस पर चर्चा नहीं की है। संजय राउत उनसे बात करेंगे।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज कहा कि इस संबंध में, हम बहुत स्पष्ट हैं कि चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में, हम (एनसीपी के दोनों गुट) जब एक साथ थे या जब एक साथ होंगे, एक बात स्पष्ट है कि बीजेपी की सोच और विचारधारा हमारे ढांचे में फिट नहीं बैठती।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर में हिंसा, विभाजन और नफरत की राजनीति का परिणाम है। इसलिए सभी को परिवार के रूप में एक साथ रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ उससे मैं परेशान हूं। हिंसा को तुरंत रोकने की जरूरत है। मणिपुर को दो भागों में तोड़ दिया गया है। दिए गए घावों को ठीक होने में वर्षों लगेंगे।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
केरल के कोझिकोड के कोडेनचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबंधन केंद्र की आधारशिला रखने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से विकलांगता की यह अवधारणा पसंद नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में कुछ अद्वितीय क्षमता होती है। यह अलग बात है कि समाज उन्हें उस क्षमता की खोज नहीं करने देता लेकिन मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में ताकत होती है।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि किसी राजनेता या राजनीतिक दल द्वारा किया गया वादा पूरा हो। लेकिन यहां कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादे पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कुछ नहीं किया है। वह सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं, क्या कांग्रेस पर आरोप लगाने से हिंसा खत्म हो जाएगी? उन्होंने संसद में मणिपुर के बारे में सिर्फ दो तीन शब्द ही बोले, वह भी अपने भाषण के अंत में।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
बिहार के हाजीपुर के सांसद और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर हाजीपुर पर दावा ठोकते हुए कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। मैंने कई बार कहा है कि मैं अपने राजनीतिक जीवन के दौरान एनडीए के साथ रहूंगा और हाजीपुर के लोगों की सेवा करता रहूंगा। हाजीपुर सीट के लिए अन्य सभी प्रतियोगी झूठे हैं। चिराग पासवान को वहां जाना चाहिए जहां (दिवंगत राम विलास पासवान) पासवान उन्हें ले गए थे और उन लोगों की सेवा करनी चाहिए।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी के '50% कमीशन' वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में कहा कि लोगों को डराना बीजेपी सरकार का काम है। हमें लोगों को बताना होगा कि वे डरें नहीं।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर कहा कि एक तरफ, वे (बीजेपी) कह रहे हैं कि हम औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करना चाहते हैं लेकिन दूसरी तरफ, वे ऐसे कानून ला रहे हैं। ऐसे तो देश नहीं चल सकता। वे कहते हैं (भारत) लोकतंत्र की जननी है, लेकिन मुझे लगता है कि यह तानाशाही का जनक है।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पार्टी के 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम में कहा कि भूपेश बघेल के पास अलादीन का चिराग है, जो मांगोगे वो मिलेगा। पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से की और यह राज्य की जनता का अपमान है। पीएम मणिपुर जाने से डर रहे हैं। वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं लेकिन मणिपुर नहीं गये।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
विशेष सूचना पर BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से आज तरनतारन के गांव लखना के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इलाके की तलाशी के दौरान, जवानों ने एक कुएं से ईंटों से बंधी प्लास्टिक की थैली में रखा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन टूटी हालत में बरामद किया है।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
भारतीय न्याय संहिता विधेयक पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि गृह मंत्री किस मंशा से यह कानून लेकर आये, क्या उन्होंने बिल देखा भी है?
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुदूर उग्रवाद प्रभावित गांवों में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों के साथ 'हर घर तिरंगा' रैली निकाली।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यातायात व्यवस्था पर दिल्ली के स्पेशल सीपी ट्रैफिक सुरेंद्र यादव ने कहा कि 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक मध्यम वाहनों, भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लाल किले के आसपास के क्षेत्र और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में नियंत्रित यातायात रहेगा। लगभग 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची है। शिमला के दुधली इलाके में भूस्खलन के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ गिर गए। इलाके से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम जारी है।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए। इसका मतलब तो यही है कि आप कुछ भी कह सकते हैं। कल प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में AIIMS खुल गया। दूसरी बात यह कि अगर उनसे सवाल पूछ लिए जाए तो FIR हो जाता है, अगर व्यक्ति किसी सदन का सदस्य है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है, पहले ED, CBI से लेकर अब इस तरह के मुकदमों से प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
एनडीए की सहयोगी पार्टी MNF के सांसद लोरहो पफोज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि मणिपुर पर बोलने से हमें रोका गया, हमारे हाथ बांध दिए गए।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि राज्य में 50% कमीशनखोरों की सरकार काम कर रही है। हमने इसके खिलाफ आवाज उठाई। इसे लेकर उन्होंने मेरे, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पहले हम गोरों से लड़े थे अब हम इनके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में रंग-बिरंगी और तिरंगे के रंग वाली पतंगें बेची जा रही हैं। एक पतंग विक्रेता अनिल कुमार जयसवाल ने कहा, "चीनी मांझा पर्यावरण के लिए हानिकारक है और वे मनुष्यों के लिए भी खतरा पैदा करता है। यही कारण है कि हम इसे बेचना नहीं चाहते हैं। एसोसिएशन ने हमें इसका उपयोग नहीं करने के लिए कहा है। सूती के धागों से बनी पतंगे बेची जा रही हैं... सूती के धागों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।"
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में आज स्वतंत्रता दिवस की परेड की ड्रेस रिहर्सल होने जा रही है। रिहर्सल के चलते दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, कई रूट पर डायवर्जन किया गया है। लोगों को इन रूट से बचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने कुल 8 रूट पर डायवर्जन किया है। इन रूट में नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक, बाहरी रिंग रोड और राजघाट से आईएसबीटी तक वाले रास्ते भी सुबह 4:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद ही रहने वाले हैं।
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Aug 2023, 8:04 AM IST