राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधान पार्षद और प्रवक्ता नीरज कुमार पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और 12.10 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ मांगने को कहा।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए आठ पन्नों के नोटिस को दिल्ली की एक विधि फर्म ने तैयार किया है, जिसकी एक प्रति आरजेडी ने सोशल मीडिया पर भी साझा की।
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जेडीयू नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई। जेडीयू नेता ने 21 अक्टूबर को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी पर अपनी आय कम बताने का आरोप लगाया था और इसे ‘वेतन घोटाला’ करार दिया था।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
देशभर में शनिवार को 33 उड़ानों में बम रखे होने की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, 13 दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 300 से अधिक उड़ानों में बम रखे होने झूठी धमकियां मिली हैं।
सूत्रों ने बताया कि अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गईं।
धमकियों के बीच, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंचों से कहा कि वे उचित सावधानी बरतें और आईटी नियमों के तहत निर्धारित समयसीमा के भीतर गलत सूचना तक पहुंच को तुरंत हटाएं।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
गुरुग्राम की कृष्णा नगर कॉलोनी में शनिवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी निवासियों को इमारत से बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार, यह घटना कृष्णा नगर कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में सुबह करीब नौ बजे हुई, आग लगने के कारण महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 12 लोग अंदर फंस गए।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा और चरम मौसम की घटनाओं के कारण उत्तराखंड में सेब और आड़ू जैसे समशीतोष्ण फलों की किस्मों की पैदावार कम हो रही है। इसके चलते राज्य के किसान उष्णकटिबंधीय फलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। यह बात जलवायु परिवर्तन पर शोध करने वाले संगठन ‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ ने एक अध्ययन में कही है।
यह अध्ययन ‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ से संबद्ध शोध प्रमुख पलक बालियान और शोध सहयोगी देबदत्ता चक्रवर्ती द्वारा संयुक्त रूप से किए गए अध्ययन में कही गई।
अध्ययन में कहा गया कि कभी देश में नाशपाती, आड़ू, आलूबुखारा, खुबानी और सेब के अग्रणी उत्पादक रहे उत्तराखंड में पिछले सात वर्षों में प्रमुख फलों की पैदावार में काफी गिरावट देखी गई है।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शनिवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
खरगे ने वर्ष 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शशि थरूर को पराजित किया था। उन्होंने 26 अक्टूबर, 2022 को पदभार संभाला था।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है। आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।’’
उन्होंने कहा कि संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए खरगे का मार्गदर्शन हर ‘न्याय योद्धा’ के लिए बहुमूल्य है।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल महाविकास आघाडी (एमवीए) के लिए प्रचार करेंगे।
एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने कुल मिलाकर अब तक 121 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले 21 अक्टूबर को बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
ओडिशा के नयागढ़ जिले में 21 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 20 अक्टूबर की शाम को हुई जब महिला और उसका मंगेतर फतेगढ़ राम मंदिर से लौट रहे थे।
मामले के संबंध में 24 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुरुषों के एक समूह ने पिथाखई जंगल के समीप कथित तौर पर उन्हें रोका और उन्हें जबरन समीप के एक जंगल में लेकर गए। वहां उन्होंने उसके मंगेतर को चाकू के बल पर बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि वायनाड से निर्वाचित होने पर एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी यह पहली यात्रा जरूर होगी, लेकिन एक ‘जन सेनानी’ के तौर पर नहीं क्योंकि लोकतंत्र, न्याय और संविधान में निहित मूल्यों के लिए लड़ना उनके जीवन की बुनियाद रही है।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
अमेरिका ने देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को किराये पर लिये गए एक विशेष विमान के जरिये भारत सरकार के सहयोग से उनके देश वापस भेजा। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यह विमान 22 अक्टूबर को भारत भेजा गया था।
कार्यवाहक गृह सुरक्षा उप मंत्री क्रिस्टी ए. कैनेगैलो ने कहा, ‘‘जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी आधार नहीं है, उन्हें तुरंत वापस भेजा जा सकता है...।’’
बयान में कहा गया है कि गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) अमेरिकी आव्रजन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा तथा अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा तथा वैध मार्गों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व आने वाले त्योहार के दौरान अशांति फैलाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सीएम ममता ने दावा किया कि दिवाली, काली पूजा और छठ पूजा समारोहों के दौरान अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा पैदा करने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना चाहिए।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने सभी डीसी(डिप्टी कमिश्नर) को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी बाढ़ के कारण मौतें हुई हैं, वहां तुरंत मुआवजा प्रदान करें, सर्वेक्षण पूरा करें और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजें।"
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बधाई दी।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "पार्टी ने मुझे उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ कुछ मुद्दों पर चर्चा करने की जिम्मेदारी दी है। मैं इस (समाजवादी पार्टी को दी जाने वाली सीटों) के संबंध में आज पवार साहब (शरद पवार) से मुलाकात करूंगा।"
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम हैं।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र पर जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने कहा, "ओडिशा के राज्यपाल बूथों पर पैसे बांट रहे हैं। ओडिशा में 10 लाख लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैं, वहां ऐसी हालत है, लेकिन रघुवर दास अपनी बहू के चुनाव के लिए पैसे बांटने में व्यस्त हैं। अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और फिर चुनाव लड़ना चाहिए।"
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग आतंकी हमले के आरोपियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 24 अक्टूबर को बारामुला में एक सैन्य वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के दो जवान और दो नागरिक पोर्टर मारे गए। एक जवान और एक पोर्टर घायल हो गए।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग कर दिया है। निकट भविष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारी, विभिन्न विंग और निकाय बनाए जाएंगे।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, "यह आपके संज्ञान में पुनः लाया जाता है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास अपनी पुत्रवधू पुमिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 48, जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रही हैं। आपके संज्ञान में यह भी लाया जाता है कि प्राप्त सूचना के अनुसार ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते हुए पाए गए और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सामग्री वितरित करते हुए पाए गए है।"
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों समेत राजधानी तेहरान और पास के शहरों में बमबारी की है। IDF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में ये एक्शन लिया गया है। ईरान की मीडिया की ओर से भी इस हमले की जानकारी दी गई है।
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Oct 2024, 7:44 AM IST